वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का अंतिम संस्कार संपन्न, ‘गद्दार दोस्त’ को आखिरी विदाई देने नहीं गए पुतिन
विमान हादसे में मारे गए वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोजिन का अंतिम संस्कार आयोजित गया है। प्रिगोजिन के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान में ये बात कही। हालांकि बयान से यह स्पष्ट नहीं है कि वैगनर चीफ को पहले ही दफनाया जा चुका है या यह अभी भी दफनाना बाकी है।
येवगेनी प्रिगोजिन की कब्र सलामत रहे इसके लिए इसका सार्वजनिक ऐलान नहीं किया गया है कि उसे दफनाने की जगह गोपनीय रखी गई है। हालांकि बयान में कहा गया है कि जो लोग वैगनर चीफ को विदाई देना चाहते हैं, उन्हें उनके गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग में पोरोखोवस्कॉय कब्रिस्तान जाना चाहिए।

इससे पहले प्रिगोजिन के अंतिम संस्कार के बारे में शहर के अलग-अलग कब्रिस्तानों को दफनाने की संभावित जगहों के रूप में उल्लेख किया गया था। इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संकेत दिया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि क्रेमलिन को अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति वहां मौजूद रहेंगे या नहीं इस पर कुछ खास विचार नहीं किया गया है।
24 अगस्त को जारी अपने शोक संदेश में राष्ट्रपति पुतिन ने प्रिगोजिन के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए प्रिगोजिन को लेकर मिले-जुले बयान दिए थे। पुतिन ने वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोजिन को एक टैलेंटेड शख्स बताया था, जिन्होनें कुछ गलतियां की थीं।
बता दें कि जून के अंत में प्रिगोजिन ने रूस के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। इस दौरान उन्होंने वैगनर आर्मी के जरिए रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद वे मास्को की ओर कूच कर गए थे। हालांकि सही समय पर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया और विद्रोह को समाप्त कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications