डोनाल्ड ट्रंप को हैंडसम बुलाने वाली महिला से मेलानिया ने कहा, 'हां, मै सहमत हूं'
नई दिल्ली। अमेरिकी की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को रिपब्लिकन उम्मीदवार और पति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनावी कैंपेन में स्वीकार किया कि उनके पति हैंडसम है। मेलानिया ने यह स्वीकारोक्ति उस महिला को दिए जवाब में किया है, जिसने उनकी स्पीच के दौरान जोर से चिल्लाकर डोनाल्ड ट्रंप को हैंडसम पुकारा था। यह पहली बार है जब मेलानिया इस साल अपने दम पर पति ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।

राष्ट्रपति पद के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए मेलानिया ने कहा, "जब मेरे पति ने राष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया, तो मीडिया ने उन्हें प्यार किया, क्योंकि उन्होंने उस आदमी को देखा था, कठोर, सफल, और निष्पक्ष व्यक्ति को मैं हर दिन देखती हूं। इसी दौरान कैंपेन की कतार में खड़ी एक महिला ने चिल्लाते हुए कहा, और हैंडसम? इस पर मेलानिया ने एक बड़ी मुस्कान बिखेरते हुए जवाब दिया, 'मैं सहमत हूं।'

बकौल मेलानिया, डोनाल्ड के पास बहुत बड़ा दिल है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। डोनाल्ड को लोगों की मदद करना पसंद करता है, वो ऐसे लोगों को अपने आस-पास और अपने देश में रखने में सफल होता है। इतिहास में पहली बार है जब अमेरिका के नागरिकों को सोशल मीडिया के जरिए प्रत्येक दिन अपने राष्ट्रपति को सीधे सुनने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications