Watch: जब व्हाइट हाउस में पहुंचे मिनी डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप, देखें Cute Video
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ने व्हाइट हाउस में हैलोवीन कॉस्ट्यूम परेड का आयोजन किया।रविवार को हुए इस कार्यक्रम को कोरोना वायरस महामारी के बीच सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान परेड में आए बच्चो को मास्क में देखा जा सकता था और सभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कर रहे थे। इस परेड में यूं तो बच्चों ने एक से बढ़कर कॉस्ट्यूम पहने थे लेकिन मिनी ट्रंप्स को देखकर खुद राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी भी हैरान रह गए।

मिनी ट्रंप्स को देखकर हैरान राष्ट्रपति
व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित परेड के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी ने बच्चों का स्वागत किया। दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक कार्यक्रम चला। इस बार कोरोना के डर के चलते बच्चों को कैंडी नहीं दी गई। लेकिन उन्हें अलग से मिठाईयां दी गई हैं। सैनिटाइजर के बाद ही वह इन्हें ले सकते थे। कार्यक्रम में मिलिट्री फैमिलीज और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बच्चे खासतौर पर इनवाइट किए गए थे। हाल ही में ट्रंप और मेलानिया कोरोना वायरस से उबरे हैं और ऐसे में यह कार्यक्रम काफी हो गया था। कई बच्चों के बीच जब राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी की तरह तैयार दो बच्चे वहां आए तो हर किसी की नजरें उन पर ही टिक गईं। ट्रंप खुद इन बच्चों को देखकर हैरान थे और उन्होंने बच्चों को तुरंत ही कैमरा की तरफ देखने के लिए कहा।
क्यों मनाया जाता है हैलोवीन
हैलोवीन उत्सव का नाता यूरोप में सैल्टिक नाम की जाति के लोगों से है। दरअसल इस जाति के लोगों का मानना है कि साल के इस समय में पूर्वजों की आत्माएं आती हैं। ये आत्माएं संसार में मौजूद लोगों से बातचीत भी कर सकती हैं। इसके पीछे की वहज यह रहती थी कि सैल्टिक जाति के लोग सोचते थे कि पूर्वजों की आत्मा के आने से उनके काम आसान होंगे। हैलोवीन उत्सव को ऑल सेंट्स डे-ऑल हैलोज के' तौर पर भी जाना जाता है। भारत में भी अब यह उत्सव काफी जोरदार तरीके से मनाया जाता है।
-
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications