Yemen Boat Incident: यमन में तट पर बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत, 14 लापता, रेक्यू और सर्च अभियान जारी
यमन में समुद्र तट पर बड़ा हादसा सामने आया है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को एक बयान में कहा कि यमन के ताइज गवर्नरेट के तट पर एक प्रवासी नाव पलट गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि नाव में सवार 14 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में 25 इथियोपियाई और दो यमन के नागरिक सवार थे।
यमन के तट पर एक नाव डूबने की घटना का ताजा अपडेट दे हुए इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया की एक नाव 25 इथियोपियाई और दो यमन के नागरिकों को लेकर जिबूती से रवाना हुई थी। ये बोट यमन में बानी अल-हकम उप-जिले में दुबाब जिले के पास समुद्र में डूब गई।

आईओएम के बयान में कहा गया कि मरने वालों में 11 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, क्योंकि लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यमनी कप्तान और उनके सहायक भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि जहाज के पलटने का कारण स्पष्ट नहीं है।ॉ












Click it and Unblock the Notifications