आईएसआईएस के आतंकियों का सिर कलम करने निकलीं 'सन गर्ल्स'
लंदन। दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका अब तक इराक और सीरिया पर पकड़ बना चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ कोई भी बड़ी कामयाबी हासिल करने में पूरी तरह से फेल रहा है। अब अमेरिका को याजिदी महिलाओं की मदद मिल सकती है।

जिन याजिदी महिलाओं पर आईएसआईएस ने कभी बलात्कार तो कभी इस तरह के बाकी सितम बरसाए थे अब वही याजिदी महिलाएं आईएसआईएस पर कहर बरपाने को तैयार हो गई हैं।
याजिदी सिंगर जेट शिंगली ने आईएसआईएस आतंकियों से बदला लेने के लिए फीमेल फाइटर्स की एक ब्रिगेड तैयार की है। जेट ने इस ब्रिगेड को 'सन गर्ल्स' नाम दिया है। इस ब्रिगेड में अब तक 123 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं।
यह महिलाएं 17 वर्ष की उम्र से लेकर 30 वर्ष तक की उम्र वाली हैं। आईएसआईएस ने इराक में पिछले वर्ष से याजिदी महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर कभी गुलाम बनाकर रखा है तो कभी उन्हें बेच दिया है।
ऐसे में अब इन महिलाओं ने आईएसआईएस को अपने ही तरीकों से सबक सिखाने का फैसला किया है। ब्रिटिश न्यूजपेपपर डेली मेल के मुताबिक इस संगठन को बनाने वाली जेट 30 वर्षीय याजिदी फोक सिंगर हैं और नॉर्दन इराक से आती हैं।
जेट को इस ब्रिगेड के लिए कुर्दिश प्रेसीडेंट की ओर से विशेष मंजूरी दी गई थी। दो जुलाई को इस ब्रिगेड का गठन किया गया है।
सन गर्ल्स यह ब्रिगेड इराक के वॉरजोन में मौजूद आईएसआईएस पर हमले की तैयारी कर रही है। ब्रिगेड में शामिल फाइटर्स को आईएसआईएस के हाथों मरने से भी डर नहीं लगता है। इनके परिवार के सारे लोग उन्हें ब्रिगेड की यूनिफॉर्म में देखकर काफी खुश होते हैं।
इराक के दोहुक शहर के बाहर शरया शरणार्थी शिविर में कुर्दिश फाइटर्स ब्रिगेड की लड़कियों को एके-47 चलाना सिखा रहे हैं। इनके पास बेसिक ट्रेनिंग है लेकिन फिर भी इन्हें लगता है कि इन्हें और ज्यादा ट्रेनिंग की जरूरत है। इसके बावजूद यह आईएसआईएस से सामना करने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications