वांग यी पर शी जिनपिंग को क्यों है भरोसा? कई दावेदार होने के बावजूद फिर से बनाया विदेश मंत्री

चीन में लगभग एक महीने से गायव विदेश मंत्री क्विन गांग को आज मंगलवार को उनके पद से हटा दिया गया। गांग की जगह अब वांग यी को चीन का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वांग यी इससे पहले भी 10 सालों तक ये पद संभाल चुके हैं।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में वांग यी विदेश मंत्री नियुक्त करने पर मतदान हुआ। क्विन गांग को मंत्री पद से हटा दिया गया है, पर स्टेट काउंसिलर के अधिक महत्वपूर्ण पद पर अभी वे बने हुए हैं। क्विन गांग के इस पद से हटने को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

Wang Yi as new foreign minister

क्विन गांग को आखिरी बार 25 जून को रूसी, श्रीलंका और वियतनामी अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखा गया था। इसके बाद से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे हैं।

क्विन गांग के बीते कई दिनों पद से हटाए जाने की खबरें चल रही थीं। कई नाम थे जिनके बारे में दावा किया जा रहा था कि वे विदेश मंत्री के पद पर नियुक्त हो सकते हैं। लेकिन एक बार फिर से शी जिनपिंग ने अपने खास सिपहसालार वांग यी पर भरोसा जताया है।

दिसंबर 2022 में क्विन गांग को विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद वांग यी को कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो के लिए चुना गया। हालांकि इस दौरान वे विदेश नीति में पहले से बड़ी भूमिका निभा रहे थे।

वांग यी ही क्यों?

वांग यी एक एशिया विशेषज्ञ हैं और उन्हें जापान का गहरा ज्ञान है। उन्हें जापानी संस्कृति और भाषा का गहरा ज्ञान है। ऐसा कहा जाता है कि वांग की जापानी भाषा पर इतना अधिपत्य है कि वे एक मूल निवासी की भांति बोलते हैं। जापानी लोगों को भी उनकी भाषा सुनकर सहसा यकीन नहीं होता कि एक चीनी शख्स उनकी भाषा इतने सधे उच्चारण में बोल रहा है।

70 वर्षीय अनुभवी राजनयिक वांग यी ने 2004 से 2007 तक जापान में चीनी राजदूत के रूप में कार्य किया है। उन्होंने 1982 में विदेश मंत्रालय में अपना करियर शुरू किया। विदेश मंत्रालय में काम करने के अलावा उन्होंने 2008 से 2013 तक सीपीसी केंद्रीय समिति के ताइवान कार्य कार्यालय के निदेशक और राज्य परिषद के ताइवान मामलों के कार्यालय के मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

2013 और 2018 के बीच, वांग ने विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के मंत्री और उप सचिव के रूप में कार्य किया। 2018 से, उन्होंने स्टेट काउंसिलर, स्टेट काउंसिल के अग्रणी सीपीसी सदस्य समूह के सदस्य और 2022 में किन के पद संभालने से पहले विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+