'ताइवान को फिर से हासिल करेगा चीन', शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी थी चेतावनी
चीन, ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है। इसे लेकर एक बार फिर से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ा दावा किया है। शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन को चेतावनी दी है कि चीन एक बार फिर से ताइवान को अपने साथ जोड़ेगा। हालांकि यह कब होगा इसकी जानकारी जिनपिंग ने नहीं दी।
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के तीन मौजूदा और पूर्व अधिकारियों ने बताया कि शी जिनपिंग ने सैन फ्रांसिस्को में हाल में हुई शिखर वार्ता के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन को चेतावनी दी थी।

ताइवान को शांतिपूर्वक करेंगे हासिल
अधिकारियों ने कहा कि एक दर्जन अमेरिकी और चीनी अधिकारियों की एक बैठक में शी जिनपिंग ने जो बाइडन से कहा था कि चीन की प्राथमिकता ताइवान को बलपूर्वक नहीं बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से हासिल करने की है।
3-4 सालों में ताइवान पर कब्जा?
चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य नेताओं के सार्वजनिक दिए गए बयानों का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि शी जिनपिंग 2025 या 2027 तक ताइवान पर कब्जा कर सकते हैं। जिनपिंग ने कहा कि वे गलत थे क्योंकि उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की है।
बाइडेन ने नहीं मानी चीन की बात
रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन से यह भी कहा कि बाइडन बैठक के बाद एक सार्वजनिक बयान दें जिसमें कहा जाए कि वह ताइवान के साथ शांतिपूर्वक एकीकरण के चीन के लक्ष्य का समर्थन करते हैं और इसके साथ ही ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने चीन के अनुरोध को खारिज कर दिया।
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग और बाइडेन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के बारे में पहले से अप्रमाणित विवरण मिलते हैं जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव को कम करना था।
हालांकि, शी द्वारा दी गई निजी चेतावनी पहले दी गईं उनकी पिछली सार्वजनिक टिप्पणियों से बिल्कुल अलग नहीं है। पर फिर भी इस बार अमेरिकी अधिकारियों का ध्यान इसलिए ज्यादा गया क्योंकि यह एक ऐसे समय में दी गई थी, जब ताइवान के प्रति चीन का व्यवहार तेजी से आक्रामक हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications