शी जिनपिंग बोले- श्रीलंका के साथ रणनीतिक रिश्ते पर चीन का खास फोकस
बीजिंग। नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान से लेकर श्रीलंका तक चीन हर उस देश में पानी की तरह पैसा बहा रहा है, जो भारत का पड़ोसी है। ड्रैगन के बारे में ऐसा माना जाता है कि वह अपनी विदेश नीति के बारे में खुलकर बोलता नहीं है, लेकिन अब उसके इरादे और महत्वाकांक्षाएं इतनी बढ़ गई हैं कि वह खुलेआम भारत के पड़ोसी देशों को अपनी रणनीतिक साझेदार बता रहा है। रविवार को चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका पर उनका खास फोकस है, क्योंकि वह इस देश के साथ अपने रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं।

समुद्र के रास्ते सिल्क रूट है चीन का मकसद
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को देश की आजादी की 70वीं सालगिरह पर बधाई देते हुए साथ काम करने की अपील की। जानकारों का मानना है कि चीन समुद्र के रास्ते सिल्क रूट बनाना चाहता है। इस काम में वह भारत के पड़ोसी श्रीलंका की मदद चाहता है।
शी जिनपिंग का यह है पूरा बयान
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, 'मैं श्रीलंका-चीन रिश्तों के विकास को हाई अटेंशन देता हूं और श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हूं। दोनों देशों के बीच लंबी चलने वाली दोस्ती से देशों के लोगों को काफी लाभ प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications