चीन के वुहान में फिर खतरनाक हुआ कोराना वायरस, स्कूल कॉलेजों को किया गया बंद, हर नागरिक का होगा टेस्ट
पिछली बार चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने वुहान शहर में करीब 4 महीने के लिए सख्त लॉकडाउन लगातार कोरोना संक्रमण को चीन के दूसरे शहरों में फैलने से रोक लिया था, लेकिन अब चीन के 18 प्रांतों में कोरोना वायरस फैल चुका है
वुहान, अगस्त 03: करीब सवा साल के बाद चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस दोबारा लौट आया है। वुहान चीन का वही शहर है, जहां से कोरोना वायरस पहली बार पूरी दुनिया में फैलना शुरू था और चीन के झूठ की वजह से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस लाखों लोगों की जिंदगी छीन चुका है। लेकिन, चीन की सरकारी मीडिया ने कहा है कि करीब सवा साल के बाद वुहान शहर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण लौट आया है। सिर्फ वुहान ही नहीं, बल्कि चीन के 18 प्रांतों में कोरोना वायरस काफी खतरनाक होकर लौटा है।
Recommended Video

वुहान शहर में हाथ से निकलती स्थिति
पिछली बार चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने वुहान शहर में करीब 4 महीने के लिए सख्त लॉकडाउन लगातार कोरोना संक्रमण को चीन के दूसरे शहरों में फैलने से रोक लिया था, लेकिन अब चीन के 18 प्रांतों में कोरोना वायरस फैल चुका है और वुहान शहर में भी कोरोना वायरस का 7 मरीज मिले हैं। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक ये संक्रमण का लोकल मामला है, जिसका मतलब ये हुआ कि किसी स्थानीय लोग से ही पीड़ित शख्स संक्रमित हुआ है, जो टेंशन की बात इसलिए है, क्योंकि लोकल ट्रांसमिशन का मतलब ये होता है कि वायरस का संक्रमण कई लोगों में फैल चुका है। वहीं, हुबेई प्रांत सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि वुहान में रहने वाले एक-एक शख्स का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा। वहीं, वुहान शहर के उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जहां कोरोना वायरस का मरीज मिला है। तो प्रशासन ने पूरे वुहान में तमाम स्कूल कॉलेजों को फिर से बंद कर दिया गया है।

वुहान के लोगों की प्रतिक्रिया
करीब सवा साल के बाद कोरोना वायरस का संक्रण फैलने के बाद वुहान शहर के लोग एक बार फिर से डरे हुए हैं और स्कूल कॉलेजों के बंद होने के बाद अब कयास लगाया जा रहा है कि एक बार वुहान में फिर से लॉकडाउन लग सकता है। वहीं, वुहान के रहने वाले लुओ निंग ने चीन की भोंपू मीडिया ग्लोबल टाइम्स कहा कि ''सरकार ने वुहान में रहने वाले हर निवासी का टेस्ट कराने का अच्छा फैसला लिया है और मैं सरकार के इस फैसले के साथ हूं''। उन्होंने कहा कि ''पिछली बार कोरोना वायरस विस्फोट के बाद वुहान के लोग अब सीख चुके हैं कि उन्हें महामारी के दौरान खुद को कैसे बचाना है और सरकार जो सावधानी बरत रही है, वो अच्छा है''। रिपोर्ट के मुताबिक वुहान शहर में कई जगहों पर लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वुहान में जून 2020 के बाद पहली बार कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।

वुहान के सभी नागरिकों का टेस्ट
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वुहान के झुंकाऊ के रहने वाले एक शख्स पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था और उसके संपर्क में आने वाले 6 लोग और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये हैं। जिसके बाद पूरे इलाके में बेहद सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, वुहान प्रशासन ने कहा है कि वुहान शहर के कई इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाए गये हैं और वुहान में रहने वाले हर निवासियों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा। वहीं, वुहान स्थिति सभी स्कूलों से कहा गया है कि वो ऑफलाइन क्लास को बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू करें, वबीं स्कूलों में काम करने वाले सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, वुहान में मेट्रो स्टेशनों पर भी बेहद सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है। लेकिन, माना जा रहा है कि वुहान शहर में कोरोना वायरस एक बार फिर से फैल चुका है और बड़ी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications