समुद्र में रास्ता भटका दुनिया का सबसे दुर्लभ कछुआ, अपने घर से 8368km दूर इस देश में मिला
लंदन, 05 दिसंबर। दुनिया में कई जीव और उनकी प्रजातियां रहती हैं, इनमें से कुछ की खोज पहली बार की जाती है। क्लाइमेट चेंज और प्रदूषण के चलते कई जीव अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गई है, इनमें से ही एक है दुनिया का सबसे दुर्लभ समुद्री कछुआ 'केम्प्स रिडले'। हाल ही में इस दुर्लभ कछुए को सालों बाद यूनाइटेड किंगडम के एक समुद्र तट पर देखा गया, जहां वह अपने घर से 5,200 मील (लगभग 8368 किलोमीटर) दूर बहकर आया। कछुए को देखने के लिए तट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दुनिया का सबसे दर्लभ कछुआ है ये
'केम्प्स रिडले' को दुनिया का सबसे दर्लभ कछुआ माना जाता है, यह अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय समुद्र के अंदर ही बिताते हैं। 'केम्प्स रिडले' ज्यादातक मैक्सिको की खाड़ी में पाए जाते हैं, इन्हें देखना किसी चमत्कार से कम नहीं होता। ब्रिटेन के समुद्र तट पर बहकर आए कछुए को 'ऐंग्लिसी सी' चिड़ियाघर ने 'टैली' नाम दिया है। इसी जू में उस दुर्लभ कछुए का इलाज भी किया जा रहा है।

कछुए की हालत गंभीर
चिड़ियाघर के मुताबिक कछुए की हालत ठीक नहीं है। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि समुद्र तट पर मिले दुनिया के सबसे दुर्लभ समुद्री कछुए की हालत स्थिर है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण थे, हालांकि अब उसके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद की जा रही है। इस कछुए को अटलांटिक रिडले समुद्री कछुए के रूप में भी जाना जाता है।

कुत्ते को घुमा रही महिला को दिखा
यह सबसे लुप्तप्राय प्रजाति का कछुआ है। समुद्र तट पर सबसे पहले इस कछुए को एक महिला ने देखा। होलीवेल की रहने वाली ऐश नाम की महिला तट पर अपने कुत्ते को टहला रही थीं, तभी उनकी जनर कछुए पर पड़ी। ऐश को लगा कि वह मर चुका है क्योंकि उसमें कोई हरकत नजर नहीं आ रही थी। कछुए को लेकर ऐश को कुछ समझ नहीं आ रहा था, उन्होंने तुरंत एक समझदारी भरा फैसला लिया।

घर से हजारों मील दूर पहुंचा
ऐश ने इसकी जानकारी ब्रिटिश मरीन लाइफ रेस्कू को जाकर दी और फिर अपने बेटे के साथ कछुए के पास लौट आईं। जब वहां विशेषज्ञों की टीम पहुंची तो वह कछुए को देखकर हैरान रह गए। उन्हें तब ज्यादा शॉक लगा जब अपने घर से हजारों मील दूर पहुंचे इस कछुए को जिंदा पाया। इस प्रजाति के कछुए मुख्य रूप से मैक्सिको की खाड़ी में रहते हैं, इसलिए ऐश और उनके पति सैम ने कछुए का नाम 'राफेल' रखा।

समुद्री तूफान में भटका रास्ता
कछुए को अभी कुछ समय के लिए 'ऐंग्लिसी सी' चिड़ियाघर में रखा गया है, जहां उसके स्वस्थ होते ही फिर से उसे मैक्सिको की खाड़ी में अपने प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। ब्रिटेन के समुद्री तट तक कछुए के पहुचने का कारण अटलांटिक तूफानों को बताया जा रहा है। समुद्री तूफान के चलते कछुआ लहरों में फंस गया होगा जिस वजह से वह अपने मूल स्थान से इतनी दूर बहकर आ गया।

ठीक होने के बाद घर जाएगा 'राफेल'
सैम ने कहा, हमारे स्थानीय समुद्र तट पर इस तरह के एक अद्भुत प्राणी का पहुंचना आश्चर्यजनक था, हम सभी ने अपनी उंगलियों को क्रॉस कर उसके जिंदा बचने की दुआ की। सोशल मीडिया पर अब कछुए की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। किसी सामान्य कछुए की तरह दिखने वाली इस खास प्रजाति को बचाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने भी कछुए को बचाए जाने की अपील की।
यह भी पढ़ें: दूल्हे के परिवार ने दहेज में मांगा 21 पैर के नाखूनों वाला कछुआ और ब्लैक लैब्राडोर, अब होगी जेल!












Click it and Unblock the Notifications