‘थूक’ से प्रेग्नेंसी जांच करने वाली किट बाजार में उतरी, 3 मिनट में बता देगी, गर्भवती हैं या नहीं
ये नई परीक्षण तकनीक पर आधारित है जो एचसीजी का पता लगाता है। गर्भावस्था के लिए विशिष्ट हार्मोन है जो भ्रूण के विकास के लिए गर्भाशय को तैयार करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि सैलिस्टिक अत्यधिक सटीक प्रारंभिक गर्भाव
विज्ञान की मदद से एक और 'चमत्कार' संभव हो गया है। अब महिलाओं को सिर्फ थूक (सलाइवा) की जांच से उनके गर्भवती होने का पता चल सकता है। यह खास प्रेग्नेंसी किट ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजारों में उतार दी गई है।
इस किट को इजरायल बेस्ड बायोटेक कंपनी सलाइनोस्टिक ने तैयार किया है। बीते साल इस खास प्रेग्नेंसी किट को 300 महिलाओं पर सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया था। इनमें गर्भवती और सामान्य, दोनों प्रकार की महिलाओं शामिल थीं।

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक सैलिस्टिक दुनिया का पहला ऐसा प्रोडक्ट है जो सिर्फ 'थूक टेस्ट' से प्रेग्नेंसी का पता लगा सकता है। इससे महिलाओं को पारंपरिक मूत्र-आधारित गर्भावस्था परीक्षणों का बड़ा विकल्प मिलेगा।
इस प्रेंग्नेंसी किट को तैयार करने वाली कंपनी सलाइनोस्टिक इससे पहले कोविड-19 टेस्ट किट बना रही थी। कंपनी ने कहा कि यह कोविड टेस्टिंग किट बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक पर ही आधारित है।
कंपनी के आरोन पालमन ने बताया कि इंसान की लार के जरिए कम समय में ही कई बीमारियों की पहचान हो सकती है। यह बीमारियों, वायरसों और हार्मोंस की जांच के लिए सबसे आसान और साफ सुथरा तरीका है। पालमन का दावा है कि ये नया प्रोडक्ट प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए खून और यूरीन की जरूरत को ही खत्म कर देगा।

नए प्रेग्नेंसी किट को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। जांच के लिए महिला को किट की एक स्टिक को अपनी मुंह में कुछ सेकंड के लिए रखना होगा, जिससे महिला का थूक या लार उसपर लग जाए।
यह स्टिक फिर इसे एक प्लास्टिक ट्यूब में ट्रांसफर कर देगी, जहां बायो केमिलकल रिएक्शन होती है। इसके बाद महिला गर्भवती है या नहीं, अधिकतम15 मिनट के भीतर ही रिजल्ट मिल जाएगा। कंपनी का दावा है कि शुरुआती संकेत 3 मिनट में ही दिखाई देने लगते हैं।
ये नई परीक्षण तकनीक पर आधारित है जो एचसीजी का पता लगाता है। गर्भावस्था के लिए विशिष्ट हार्मोन है जो भ्रूण के विकास के लिए गर्भाशय को तैयार करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि सैलिस्टिक अत्यधिक सटीक प्रारंभिक गर्भावस्था का पता लगाता है।












Click it and Unblock the Notifications