Romeo Bull: दुनिया का सबसे ऊंचा बैल, जिसका नाम Guinness World Records में दर्ज, कितनी है लंबाई और वजन?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records ) ने एक बुल को दुनिया का सबसे ऊंचा बैल को रूप में दर्ज किया गया है। इस बैल ने 6 साल के बुल स्टीयर को पछाड़कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। जीडब्ल्यूआर ने रोमियो के पूरा ब्यौरा देते हुए उसे दुनिया का सबसे ऊंचा बैल माना है।
कितना लंबा चौड़ा है रोमियो बुल?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक रोमियो की ऊंचाई 6 फीट 4.5 इंच है, जिसने , 6 वर्षीय सांड टॉमी से तीन इंच बड़ा है। ये सांड अमेरिका के ओरेगॉन के पशु अभयारण्य में रहता है। GWR ने एक्स पर लिखा, "रोमियो से मिलिए, जो 1.94 मीटर (6 फीट 4.5 इंच) की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्टीयर है। रोमियो 6 साल का होलस्टीन स्टीयर है, जो वेलकम होम एनिमल सैंक्चुअरी में अपने इंसान मिस्टी मूर के साथ रहता है।"

रोमियो को मिस्टी मूर ने ऐसे पाला
बुल रोमियो की देखभाल करने वाले मिस्टी मूर को इससे काफी लगाव है। उन्होंने जीडब्ल्यूआर के साथ रोमियो को लेकर कुछ खास पलों के बारे में बात की। मिस्टी मूर ने कहा, रोमियो जब सिर्फ 10 दिन का था तभी उसे मार दिया गया होता, लेकिन बचा लिया गया।
रोमियो के मालिक मिस्टी मूर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम से बात करते हुए कहा, "हमें किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने उसे डेयरी फार्म की कठोर वास्तविकता से बचाया था, जहां उसका भाग्य वील टोकरे में बंद था। डेयरी उद्योग में, रोमियो जैसे नर बछड़ों को अक्सर केवल प्रोडक्ट समझा जाता है और कमाई के लिए बूचड़खाने भेजा जाता है।"
मूर ने आगे कहा, "किस्मत ने रोमियो के लिए कुछ और ही सोच रखा था। उसे जीवित रहना था, इसलिए उसे ओरेगॉन का अभ्यारण्य नसीब हुआ।"
रोमियो की देखभाल एक बड़ी चुनौती
रोमियो के मालिक मूर के मुताबिक रोमियो जितने बड़े पशु के देखभाल आसान नहीं है। इसका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मूर ने रोमियो को लेकर कहा कि पशु अस्पतालों में उसके नियमित चेकअप, इलाज के दौरान संभालने के लिए उपकरण भी नहीं होते। ऐसे में दवा देने या फिर इंजेक्शन लगाने लिए उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा रोमियो का पेट भरने के लिए भी भारी बिल चुकाना होता है।












Click it and Unblock the Notifications