2021 में विश्व के सबसे महंगे टॉप-10 शहरों की लिस्ट आई सामने, नहीं है एक भी अमेरिकी शहर

मर्सर के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस साल यूरो के मुकाबले डॉलर का वैल्यू 11 प्रतिशत कम हो गया है, जिसका सीधा असर महंगाई की गणना पर पड़ा है और अमेरिका के एक भी शहर टॉप-10 में नहीं हैं।

वॉशिंगटन, जून 22: ग्लोबल कंसल्टेंसी मर्सर के सालाना कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे ने विश्व के टॉप-10 शहरों की घोषणा कर दी है और विश्व के सबसे महंगे 10 शहरों में भारत का एक भी शहर शामिल नहीं है। इस रिपोर्ट तो 209 शहरों में अलग अलग पैमानों पर सर्वे करन के बाद तैयार किया गया है, जिसमें वहां की आवासीय परियोजना, फ्लाइट्स की कीमत, खाना, परिवहन और मनोरंजन को मुख्य आधार बनाया गया है।

Recommended Video

    2021 में विश्व के सबसे महंगे टॉप-10 शहरों की लिस्ट आई सामने, नहीं है एक भी अमेरिकी शहर
    अश्गाबात विश्व का सबसे महंगा शहर

    अश्गाबात विश्व का सबसे महंगा शहर

    ग्लोबल कंसल्टेंसी मर्सर के सलाना रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किमिनिस्तान का अश्गाबात शहर विश्व का सबसे महंगा शहर घोषित किया गया है। अश्गाबात, तुर्किमिनिस्तान की राजधानी है। आपको बता दें कि तुर्किमिनिस्तान मध्य एशिया में स्थिति एक देश है और इसकी दक्षिणी सीमा अफगानिस्तान से लगती है तो एक सीमा ईरान और एक सीमा उज्बेकिस्तान से मिलती है। इस देश की जनसंख्या करीब 60 लाख है। तुर्किमिनिस्तान विश्व के उन चुनिंदा देश में शामिल रहा है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे कम नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किमिनिस्तान में भारी आर्थिक मंदी है, जिसकी वजह से तुर्किमिनिस्तान में खाने की बहुत ज्यादा किल्लत हो गई और खाने की कीमत आसमान तक जा पहुंची हैं, इसी वजह से अश्गाबात विश्व का सबसे महंगा शहर बना है।

    हांगकांग नंबर-2, बैरूत नंबर-3

    हांगकांग नंबर-2, बैरूत नंबर-3

    विश्व के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में हांगकांग दूसरे नंबर पर है और उसकी सबसे बड़ी वजह है विश्व की तमामा बड़ी बड़ी कंपनियों का यहां होना। हांगकांग पूरी दुनिया के लिए एक तरह से कहें को बिजनेस हब माना जाता है और विश्व की तमाम ब्रांड्स के दफ्तर हांगकांग में है। हांगकांग में फ्लाइट्स की कीमत करोड़ों तक जाती हैं। वहीं, विश्व का तीसरा सबसे महंगा शहर बैरूत है। बैरूत, लेबनान शहर की राजधानी है और यहां की जनसंख्या करीब 20 लाख है। वहीं, आतंकवाद से प्रभावित होने के बाद भी लेबनान की राजधानी विश्व में तीसरा सबसे महंगा शहर है। 2020 में मजदूरों के लिए बैरूत 45वें नंबर का सबसे महंगा शहर था, लेकिन इस साल बैरूत में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, लिहाजा बैरूत ने बड़ा छलांग लगाया है और 45वें नंबर से सीधा तीसरें नंबर पर पहुंच चुका है। लेबनान में विकास के काम पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं और यहां महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बैरूत में एक बर्गर खाने के लिए आपको करीब 1200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

    विश्व के टॉप-10 महंगे शहर

    विश्व के टॉप-10 महंगे शहर

    मर्सर की रिसर्च के मुताबिक चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा महंगा शहर जापान की राजधानी टोक्यो है तो स्वीटजरलैंड के ज्यूरिख शहर को इस बार रैंकिंग में पाचवां स्थान मिला है। वहीं, चीन के शंघाई शहर को विश्व का छठा सबसे महंगा शहर माना गया है। शंघाई शहर में भी लोगों का रहन शहन और रोजमर्रा की चीजें काफी ज्यादा महंगी हैं, वहीं मजदूरों के रहने के लिहाज से शंघाई विश्व का छठवां सबसे महंगा शहर है। वहीं, मर्सर की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर विश्व का सातवां सबसे महंगा शहर है तो स्वीटजरलैंड का जेनेवा शहर विश्व का आठवां सबसे महंगा शहर है। वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग विश्व के टॉप-10 महंगे शहरों में से नौवें स्थान पर है तो स्टीटजरलैंड का बर्न शहर विश्व का 10वां सबसे महंगा शहर बना है।

    एक भी अमेरिकी शहर नहीं

    एक भी अमेरिकी शहर नहीं

    मर्सर के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस साल यूरो के मुकाबले डॉलर का वैल्यू 11 प्रतिशत कम हो गया है, जिसका सीधा असर महंगाई की गणना पर पड़ा है और इसी वजह से अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर महंगा होने के बाद भी टॉप-10 में नहीं आ पाया। वहीं, फ्रांस का पेरिस शहर महंगाई की इस लिस्ट में अपना स्थान नहीं बना पाया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन डॉलर का मार्केट वैल्यू भी गिरा है, जिससे आस्ट्रेलिया के सिडनी जैसे महंगे शहर 10-10 में शामिल नहीं हो पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+