फ्रांस, इजरायल, पाकिस्तान, बांग्लादेश...लता दीदी के निधन पर जानिए दुनिया के नेताओं की प्रतिक्रिया

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के बाद दुनियाभर के कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

नई दिल्ली, फरवरी 06: लता मंगेशकर के निधन के बाद भारत में तो लोग दुखी हैं ही, इससे साथ साथ दुनिया के कई देशों में भी शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी समेत भारत के तमाम हस्तियों ने लता दीदी की मौत पर गहरा दुख जताया है, वहीं दर्जनों विदेशी नेताओं ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। पाकिस्तान के साथ साथ नेपाल और बांग्लादेश के नेताओं ने लता दीदी की मौत को संगीत की दुनिया के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है।

नेपाल की राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नेपाल की राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से पिरोने वाली प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन से दुखी हूं। असाधारण प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर को भावपूर्न श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।' आपको बता दें कि, भारतीय फिल्मों के अलावा लता दीदी ने सैकड़ों नेपाली गीतों में भी अपनी आवाज दी है और नेपाल में भी लता मंगेशकर भारत की तरह ही प्रसिद्ध रही हैं।

फ्रांस ने जताया शोक

स्वर साम्राज्ञी लता दीदी के निधन को लेकर फ्रांस ने भी गहरा शोक जताया है। भारत स्थिति फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। लता मंगेशकर अपने आप में एक संस्था हैं और उन्हें उनके अतुलनीय गायन करियर के लिए फ्रांस के डे ला लीजियन डी'होनूर 'फ्लैग से सम्मानित किया गया था। दुनिया भर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।

जर्मनी ने दी लता दीदी को श्रद्धांजलि

जर्मनी ने दी लता दीदी को श्रद्धांजलि

वहीं, भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे. लिंडेनर ने ट्वीटर पर भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है और ट्वीटर पर लिखा है कि, '"मेरी आवाज़ ही, पहचान है.. गर याद रहे.."'। उन्होंने लिखा है कि, 'गायक और संगीत प्रतिभा लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन। एक किंवदंती, एक अपूरणीय आवाज और 7 दशकों से संगीत की एक संस्था! बहुत ही दुखद समाचार..उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी..'

पाकिस्तान में भी शोक की लहर

पाकिस्तान में भी शोक की लहर

जैसे ही लता दीदी के निधन की खबर आई, ठीक उसके बाद पाकिस्तान में लता दीदी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते लता दीदी पाकिस्तान में ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहीं लता दीदी के निधन की खबर भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी जंगल की आग की तरह फैल गईं और गमगीन पाकिस्तानी प्रशंसकों ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'नहीं, कह दो कि ये खबर झूठ है'। भले ही पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध खराब रहे हैं, लेकिन लता दीदी को पाकिस्तान में तनिक भी कम प्यार और स्नेह नहीं मिला।

पाकिस्तानी मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तानी मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की निधन पर गहरा शोक जताया है और उन्हें एक महान शख्सियत कहा है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि, 'एक महान शख्तियत लता मंगेशकर अब नहीं रहीं। लता जी सुरों की रानी थीं, जिन्होंने कई दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया'। पाकिस्तानी मंत्री ने आगे लिखा है कि, 'लता मंगेशकर के जैसा कोई नहीं था और वो संगीत की दुनिया की बेताज बादशाह थीं और लता जी की आवाज लोगों के दिलों पर हमेशा राज करती रहेंगी।'

इजरायल ने जताया शोक

लता दीदी के निधन पर इजरायल की तरफ से भी गहरा शोक प्रकट किया गया है। भारत स्थिति इजरायली दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर हमें दुख हुआ है। संगीत में उनके योगदान और उनकी आवाज को हमेशा याद किया जाएगा। हम इस शोक में भारत के लोगों के साथ हैं। उनकी स्मृति वरदान बन जाए। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+