Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Asteroid Day 2023: धरती पर वो पांच जगह जहां टकराए एस्टेरॉयड, मची थी तबाही

विश्व एस्टेरॉयड डे पर पृथ्वी के उन पांच जगहों पर हुई भयावह घटना जरूर याद की जाएगी, जिसमें सब कुछ तबाह हो गया था। तारीख उस वक्त भी 30 जून ही थी, जब एक खगोलीय घटना ने सबकुछ खत्म कर दिया।

World Asteroid Day 2023: एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए करोड़ों वर्षों से खतरा बने हुए हैं। साइंटिस्ट्स इसी खतरे के चलते क्षुद्रग्रहों की गति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। दुनिया में इसके प्रति जागरूकता के लिए विश्व एस्टेरॉयड डे मनाया जाता है। ऐसे में पृथ्वी पर उन पांच जगहों को जरूर याद किया जाएगा, जहां एस्टेरॉयड के टक्कर से भारी तबाही मची थी।

साइंटिस्ट्स की रिसर्च में सामने आया कि हजारों वर्ष पहले एस्टेरॉयड्स के मिलने से एक ग्रह बन गया। दावा किया गया की पृथ्वी भी कई एस्टेरॉयड्स के संयोजन से बनी है। 30 जून को हर साल एस्टेरॉयड दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हम उन जगहों का नाम सामने आ जाता है, जहां ऐस्टेरॉयड्स पृथ्वी से टकराकर नष्ट हो गए। इस दौरान धरती पर काफी तबाही मची थी।

World Asteroid Day 2023

एस्टेरॉयड दिवस अंतरिक्ष चट्टानों से उत्पन्न खतरों और उनमें मौजूद विनाशकारी क्षमता की लगातार याद दिलाते हैं। साइंटिस्ट्स ने कई ऐसे स्थलों की पहचान की है, जहां हजारों लाखों वर्ष पहले एस्टेरॉयड टकराए थे। इन जगहों पर रिसर्च के दौरान कई अहम जानकारी का पता चला। ऐस्टेरॉयड्स के खतरे को लेकर एक भयानक इतिहास सामने आया। एरिजोना के रेगिस्तान से लेकर जर्मनी की ब्यूकोलिक पहाड़ियों तक कई स्थल ऐसे हैं, जो तबाही एक अलग कहानी समेटे हुए हैं।

मजोलनिर क्रेटर
उत्तरी नॉर्वे का माजोलनिर क्रेटर लगभग 30 लाख वर्ष पुराना है। क्रेटर का व्यास 10 मील है। ये क्रेटर घोड़े के नाल का आकार में है। इस क्रेटर को लेकर यहां मान्यताएं भी हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार इसे नॉर्स देवता ने स्वर्ग से गिरे एक उल्कापिंड से बनाया था।

एला एगुइले डु मिडी
उल्कापिंड गिरने से करीब 10 मिलियन वर्ष पहले फ्रांस में एक विशाल पर्वत का निर्माण हुआ। ये फ्रांस के आल्प्स में स्थित है। पर्वत श्रंखला का नाम एल एगुइले डु मिडी है। साइंटिस्ट्स के मुताबिक इस क्रेटर का निर्माण एक 6 मील लंबे उल्कापिंड के टकराने से हुआ था। उस वक्त यहां विशाल क्रेटर था। लेकिन बाद में तलछट के भरने से धीरे-धीरे ये एक पर्वत बन गया।

Meteor क्रेटर
उत्तर मध्य एरिजोना में उल्का क्रेटर के गर्म मैदान में लगभग 50,000 साल पहले एक बड़ा उल्कापिंड गिरा था। जिसका व्यास करीब 150 फीट था। जिस वक्त उल्कापिड धरती से टकराया उसकी गति 45000 मील प्रति घंटा थी। जब ये पृथ्वी से टकराया तो 550 फीट गहरा गढ्ढा बन गया।

पोपिगाई क्रेटर
ये क्रेटर रूस में है। पोपिगई को लेकर अनुमान है कि ये लगभग 35 मिलियन वर्ष पुराना है। ये क्रेटर 5 मील चौड़े एक उल्कापिंड के टकराने से बना था। क्रेटर करीब 20 मील तक फैला है। इस खगोलीय घटना के बाद यहां तीन फीट मोटी हीरों की परत बन गई थी।

रीस क्रेटर
दक्षिणी जर्मनी में रीज क्रेटर कई रहस्य छिपाए हुए है। ये क्रेटर लगभग 15 मिलियन वर्ष पुराना है। यहां करीब एक मील व्यास वाला क्षुद्रग्रह टकराया था। ये काफी जोरदार टक्कर थी, जिसमें करीब 25 मील तक गड्ढा बन गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+