#PanamaLeaks: दूसरों को भ्रष्‍टाचार की सजा, खुद जिनपिंग का नाम टैक्‍स चोरी में

पनामा। सोमवार को दुनिया में भ्रष्‍टचार और टैक्‍स चोरी के सबसे बड़े राज से पर्दा उठा हैं। पनामा की लीडिंग लॉ फर्म मोस्‍साक फोंसेका के करीब 10 मिलियन ऐसे डॉक्‍यूमेंट्स लीक हो गए जिनमें दुनिया के एलीट क्‍लास के टैक्‍स चोरी की जानकारियां मौजूद थीं।

कैसे टैक्स की चोरी करते हैं अमिताभ बच्चन

इस लिस्‍ट में भारत के करीब 500 लोगों के नाम थे। भारत से अलग दुनिया के 140 राजनेताओं के नाम भी इस लिस्‍ट में मौजूद हैं।

पनामा लीक्स पर गंभीर मोदी सरकार

इन नेताओं में रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन, ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरुन, पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ से लेकर चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग का नाम भी शामिल है।

एक नजर डालिए उन पांच नेताओं के नाम पर जो अपने देश को लीड कर रहे हैं और जिनका नाम इन पनामा पेपर लीक में आया है।

ब्‍लादीमिर पुतिन

ब्‍लादीमिर पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन का नाम इस लीक में उनके एक करीबी दोस्‍त की वजह से आया है। पुतिन के बचपन के दोस्‍त सर्गेई रोल्डूगिन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्‍होंने क्रीमिया संकट के समय बैंक ऑफ रशिया में हेराफेरी कर करोड़ों अरबों डॉलर कमाएं हैं।

नवाज शरीफ

नवाज शरीफ

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के तीन बच्‍चों मरियम, हसन औ हुसैन की पनामा में सीक्रेट कंपनियों के बारे में इन डॉक्यूमेंट्स में जानकारी मौजूद है। हालांकि नवाज शरीफ के परिवार की ओर से इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है।

शी जिनपिंग

शी जिनपिंग

इन डॉक्‍यूमेंट्स में चीन के सात मौजूदा और पूर्व नेताओं के विदेशों में संपत्ति होने की जानकारी दर्ज है। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के परिवार के सदस्यों के नाम हैं।

डेविड कैमरुन

डेविड कैमरुन

ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरुन का नाम इन पेपर्स में उनके स्‍वर्गीय पिता इयान कैमरुन की वजह से आया है। डॉक्‍यमेंट्स के मुताबिक इयान के बहमास में कई बिजनेस थे जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।

सलमान बिन अब्‍दुल्‍ला अजीज अल सौद

सलमान बिन अब्‍दुल्‍ला अजीज अल सौद

सऊदी अरब के सुल्‍तान और जिनसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है उनका नाम भी इन डॉक्‍यूमेंट्स में आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+