सउदी अरब में महिला ने पहली बार चुनाव जीत रचा इतिहास

रियाद। सउदी अरब में पहली बार किसी महिला ने निकाय चुनावों में जीत हासिल कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। सउदी अरब में महिला की इस जीत को बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Women win first time in Saudi Arab council election creates history

सारा अहमद ने पहली बार सउदी में किसी भी स्तर का चुनाव जीता है। इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब हम खुद को इस समाज का हिस्सा महसूस कर रहे हैं और समाज के लिए अब हम भी अपना योगदान दे सकते है। उन्होंने कहा कि यह निकाय चुनाव 2005 से 2011 तक सिर्फ पुरुषों ने लड़ा और जीते।

इस चुनाव में पहली बार महिलाओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया है। चुनाव में 978 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। हालांकि चुनाव प्रचार में महिलायें अभी भी पर्दे के पीछे से या पुरुषों की मदद से अपनी बात लोगों के बीच रख रही हैं।

आपको बता दें कि सऊदी में ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब यहां चुनाव हुए हैं। पहले 1965, 2005 और अब 40 साल बाद कोई चुनाव हुआ है। ऐसे में इस चुनाव में महिलाओं की जीत काफी मायने रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+