Video: ऐसा क्या बोल गये मौलाना कि LIVE TV पर महिला ने जड़ा थप्पड़, मुंह पर फेंका जूस भरा गिलास

मौलाना ने कहा तुमने हिजाब नहीं पहना है जाओगी जहन्नुम, महिला ने मौलाना को पहले मारा थप्पड़, फिर मुंह पर फेंका ग्लास।

इराक, अप्रैल 17: इराक में एक मौलाना को एक महिला को हिजाब पहनने के लिए डराना भारी पड़ गया। लाइव टीवी पर महिला ने मौलाना के मुंह पर जूस भरा गिलास फेंक दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो इराक के एक न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान का बताया जा रहा है जहां एक महिला ने गुस्से में आकर मौलाना को थप्पड़ मार दिया और मुंह पर जूस भरा गिलास फेंक दिया।

जहन्नुम जाने का दिखाया डर

पाकिस्तानी मूल के मशहूर कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने इस वीडियो को शेयर किया है और अब तक कई लोग इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर चुके हैं। वीडियो एक इराकी न्यूज चैनल के डिबेट प्रोग्राम का बताया जा रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक एंकर, एक महिला गेस्ट और एक मौलाना कार्यक्रम में बैठे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान मौलाना बार बार महिला को धमकी दे रहा था और उसे नर्क जाने का डर दिखा रहा था, जिसकी वजह से महिला को गुस्सा आ गया था। वीडियो में दिख रहा है कि महिला को मौलाना नर्क जाने का डर दिखा रहा है। हालांकि, वीडियो इराकी भाषा में है, लिहाजा किस बात पर महिला को गुस्सा आ गया ये नहीं पता चल रहा है लेकिन इस वीडियो के बगल में इंग्लिश में लिखा हुआ है कि 'मुल्ला ने महिला से कहा कि तुम नर्क में जाओगी क्योंकि तुमने हिजाब नहीं पहना हुआ है, और मुल्लाह को महिला ने करारा सबक सिखाया है'

कार्यक्रम के दौरान बहस

कार्यक्रम के दौरान बहस

वीडियो में दिख रहा है कि लाइव कार्यक्रम के दौरान मौलाना और महिला में किसी बात को लेकर जोरदार बहस हो रही है। जानकारी के मुताबिक मौलाना बार बार महिला को उकसाने वाली बात कह रहा था, जिससे महिला चिढ़ जाती है और फिर मौलाना को पहले एक थप्पड़ लगाती है। मौलाना को थप्पड़ मारने के बाद वीडियो में दिख रहा है कि महिला टेबल पर रखे जूस भरे गिलास का जूस मौलाना के मुंह पर फेंक रही है। वहीं, कार्यक्रम का एंकर बार बार महिला को ऐसा करने से रोक रहा है।

मुंह पर फेंका जूस भरा गिलास

मुंह पर फेंका जूस भरा गिलास

पहले तो महिला ग्लास में भरा जूस ही मौलाना के ऊपर फेंकती है लेकिन बाद में महिला टेबल पर रखा दूसरा जूस भरा गिलास उठा लेती है और फिर उसे मौलाना के मुंह पर फेंक देती है। उधर कार्यक्रम का एंकर बार बार महिला को रोकने की कोशिश करता दिख रहा है। दो गिलास मौलाना के मुंह पर फेंकने से भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो फिर वो तीसरा ग्लास भी टेबल से उठाकर मौलाना के मुंह पर फेंक देती है। इसी बीच कार्यक्रम का एंकर महिला को पीछे से पकड़ लेता है मगर महिला बार बार हाथ छुड़ाकर मौलाना को मारने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तारिक फतेह ने लिखा है कि 'इस महिला को सलाम है, जिसने लाइव टीवी शो में एक मुल्ला को सबक सिखाया है'। हालांकि, वीडियो किस चैनल का है, महिला का नाम क्या है, वो क्या करती है और उसने किस वजह से मौलाना पर हमला किया, ये साफ नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+