गुस्साई महिला ने 2 करोड़ की कार से की तोड़फोड़, पेंट से लिख दिया 'धोखेबाज'

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक महिला ने गुस्से में आकर 2 करोड़ की मर्सिडीज गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। महिला ने गाड़ी पर स्प्रे पेंट से धोखेबाज और ऐसे ही आपत्तिजनक शब्द लिखे और इसके बाद एक बेसबॉल बैट से उसने गाड़ी पर हमला कर दिया।

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक महिला ने गुस्से में आकर 2 करोड़ की मर्सिडीज गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। महिला ने गाड़ी पर स्प्रे पेंट से धोखेबाज और ऐसे ही आपत्तिजनक शब्द लिखे और इसके बाद एक बेसबॉल बैट से उसने गाड़ी पर हमला कर दिया। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। गाड़ी के मालिक ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Mercedes

एडिलेड में एक मर्सिडीज बेंज गाड़ी एक अपार्टमेंट के पास खड़ी थी। ग्रे रंग की मर्सिडीज एस63 गाड़ी की कीमत 2 करोड़ है। तभी वहां एक महिला आई और उसने स्प्रे पेंट से गाड़ी पर चीटर (धोखेबाज) और कई आपत्तिजनक शब्द लिखने शुरू कर दिए। वहां आसपास खड़े लोगों ने बताया कि महिला काफी गुस्से में लग रही थी। उसने कार पर चारों तरफ से पेंट से काफी आपत्तिजनक बातें लिखीं।

ये भी पढें: बच्चे के रोने पर भारतीय दंपत्ति को फ्लाइट से नीचे उतारा, कंपनी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का भी आरोप

इसके बाद उसने एक बेसबॉल उठाया और उससे गाड़ी पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला ने गाड़ी के शीशे, दरवाजों पर भी वार किया और गाड़ी को पूरा तहस-नहस कर दिया। ये पूरी घटना दोपहर के वक्त 12:30 बजे के आसपास हुई। अंग्रेजी मीडिया के अनुसार महिला के गाड़ी से तोड़फोड़ करने के बाद सामने वाले अपार्टमेंट से एक महिला निकलकर आई और उसने गाड़ी को चुपचाप अंडरग्राउंड गैराज में खड़ी कर दी।

गाड़ी के मालिक ने पुलिस में घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जिसकी जांच जारी है।

ये भी पढें: VIDEO: धरती से उठा आग का बवंडर आसमान तक पहुंचा, कुदरत का अद्भुत नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+