अपने सौतेले भाई को ही दिल दे बैठी लड़की, TV पर आकर बोली- मुझे बचपन से है उससे प्यार
नई दिल्ली, 16 मई: हम जिस समाज में रहते हैं, वहां पर रिश्ते बहुत सोच समझकर बनाए जाते हैं, लेकिन दूसरे देशों में हालात बिल्कुल अलग हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला ने अपने सौतेले बेटे से शादी कर ली थी। बाद वो उसके बच्चे की मां भी बनी। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।

टीवी शो में कही दिल की बात
दरअसल ब्रिटिश टीवी शो ITV2's Secret Crush में एक लड़की आई, जिसकी लव स्टोरी सुनकर सभी हैरान रह गए। लड़की ने अपना नाम मैडी बताते हुए कहा कि उसको एक लड़के से प्यार था। जिसके साथ वो डेट पर जाना चाहती है, लेकिन जब उसने बताया कि वो लड़का सौतेला भाई है, तो शो देख रहे सभी लोग हैरान रह गए। मैडी का ये प्यार कुछ दिनों का नहीं बल्कि बचपन का है।

माता-पिता हुए अलग
मैडी ने बताया कि वो कैलम को बचपन से जानती थी और तभी से उन्हें प्यार भी हो गया। उनकी मां और कैलम के पिता रिश्ते में थे, लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। मैडी ने आगे कहा कि जब मैं बड़ी हुई तो मैंने सोशल मीडिया के जरिए कैलम को खोजा, वो वास्तव में बड़ा और मैच्योर हो गया था। इसके अलावा वो अब ज्यादा हैंडसम लगता है।

लड़के ने कही ये बात
Secret Crush में जो लोग आते हैं, वो अपने दिल और रिलेशन के बारे में खुलकर बात करते हैं। इस वजह से मैडी थोड़ी घबराई हुई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने शो के बीच में ही बोल दिया कि वो कैलम से प्यार करती हैं। इस दौरान वहां पर बैठा कैलम भी हैरान रह गया। उसने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये तुम कह रही हो।

पिता का होगा कैसा रिएक्शन?
भविष्य के संबंधों पर बोलते हुए मैडी ने कहा कि मुझे नहीं लगता हम किसी कानून को तोड़ रहे हैं। जब हम ये सब छुपकर करते तो दिक्कत होती। इस बात पर कैलम ने भी हामी भरी। उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से देखें तो हम भाई-बहन नहीं होंगे, क्योंकि मेरे पिता और उसकी मां ने शादी नहीं की थी, उनकी बस इंगेजमेंट हुई थी।

पिता का होगा कैसा रिएक्शन?
वहीं शो में कैलम से पूछा गया कि आपके पिता जब इस रिश्ते के बारे में जानेंगे तो उनका कैसा रिएक्शन होगा, तो उन्होंने कहा कि वो इसे जानकर खो जाएंगे। वैसे उन दोनों को इससे नहीं दिक्कत, क्योंकि ये सिर्फ उनकी जिंदगी के बारे में है।












Click it and Unblock the Notifications