शादी से एक दिन पहले लड़के ने एक्‍स गर्लफ्रेंड को किया मैसेज, लिखी ऐसी बात कि रो पड़ी लड़की

नई दिल्‍ली। शादी से ठीक पहले एक शख्‍स ने अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड को दिल छू लेने वाला मैसेज किया। मैसेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे पढ़कर लोग इमोशनल हो रहे हैं। इतना ही नहीं मैसेज पढ़ने के बाद एक्‍स गर्लफ्रेंड भी फूट-फूटकर रोने लगी। उसने इस मैसेज का स्‍क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा- मैं निशब्‍द हूं। मैसेज में लड़के ने रिलेशनशिप में हर चीज के लिए शुक्रिया कहा है। आपको बता दें कि लड़के ने ये मैसेज अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले किया था। यूजर्स लड़के के मैसेज करने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं और लड़की से पूछ रहे हैं कि क्‍या जवाब दिया।

क्‍या ये अभी भी एलैक्‍सा का नंबर है- मैसेज की शुरूआत ऐसे हुई

क्‍या ये अभी भी एलैक्‍सा का नंबर है- मैसेज की शुरूआत ऐसे हुई

@_xolexc नाम के ट्विटर यूजर ने इस स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया है। जिसमें कैप्शन लिखा है- 'मैं निशब्द हूं।' स्क्रीनशॉट की शुरुआत में लड़का मैसेज करता है- क्या ये अभी भी एलैक्सा का नंबर है? जिसका जवाब लड़की देती है- हां, आप कौन हो? जिस पर लड़के ने लिखा- मुझे पहचाना? लड़की ने लिखा- अरे हां, कैसे हो तुम? जिसके बाद लड़के ने एक लंबा मैसेज लिखा और सभी चीजों के लिए शुक्रिया कहा।

 मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें एक दिन सच्चा प्यार मिले

मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें एक दिन सच्चा प्यार मिले

लड़के ने मैसेज में लिखा- ''मैं कल शादी कर रहा हूं। मुझे तुम्हें मैसेज भेजना था (जो मेरी मंगेतर जानती है)। मेरा पहला प्यार बनने के लिए शुक्रिया। शुक्रिया मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। शुक्रिया मुझे हमेशा परेशानियों से निकालने के लिए। जब मैं बीमार था उस वक्त मुझे ठीक करने के लिए शुक्रिया। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें एक दिन सच्चा प्यार मिले। तुमने जवानी के दिनों में मुझे इतना चाहा तो अब तुम्हारा प्यार कितना स्ट्रॉन्ग और पॉवरफुल होगा। मुझे प्यार करने के लिए शुक्रिया...''।

यूजर्स जानना चाहते हैं लड़की का जवाब

यूजर्स जानना चाहते हैं लड़की का जवाब

लड़की ने जवाब में लिखा- 'मैं रो रही हूं। पहले तो तुम्हें शादी के लिए बहुत सारी बधाइयां। मेरे साथ हमेशा रहने के लिए शुक्रिया। इन शब्दों के लिए शुक्रिया। मुझे तुम पर गर्व है. मैं खुश हूं कि तुम्हें ऐसी लड़की मिली जिसके साथ तुम जिंदगी भर रह सकते हो। तुम्हारी मंगेतर बहुत खूबसूरत है और तुम्हारी बेटी भी बहुत खूबसूरत है। एक बार फिर शादी की शुभकामनाएं।'

वायरल हो गया ट्वीट

वायरल हो गया ट्वीट

लड़की का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इसे अबतक 95 हजार रि-ट्वीट्स और 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दोनों बहुत ही अच्छे से अलग हुए और दोनों ने अलग होने में मेच्योरिटी दिखाई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+