16 घंटे तक नहाने के बाद महिला को हुई अजीब बीमारी, सलाह मांगने पर हर कोई पूछ रहा एक ही सवाल
नई दिल्ली, मई 26: आज कल मदद मांगने का नया जरिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म बन गया है। कोरोना काल में लोग इलाज से लेकर दवाओं के लिए आसानी से मदद की गुहार लगाते आपको मिल जाएंगे। वहीं उनकी सहायता के लिए लोग आगे भी आते है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसको टिक-टॉक यूजर @msdanalee ने पोस्ट किया है, जिसमें डेना नाम की महिला ने बताया कि 16 घंटे नहाने के बाद उसके पैरों की हालत बहुत बुरी हो गई। वो काफी झुर्रीदार और सिकुड़े हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में महिला लोगों से सलाह मांग रही है कि वो कैसे ठीक होंगे, लेकिन उसके जवाब की जगह लोग उससे सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं, जानिए क्या है वो?

16 घंटे तक नहाने के बाद पैरों की हालत
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पूरा वाकया ब्रिटेन का है, जहां एक महिला डेना ने 16 घंटे तक नहाने में बिताए और उसके बाद उसको एक परेशानी से गुजरा पड़ा। महिला की ओर से इस परेशानी का वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया गया है और लोगों से सवाल किया है कि आखिर वो इस परेशानी से भरे वक्त में क्या करें, जिससे उसके पैर फिर पहले की तरह हो जाए। डेना की ओर से पोस्ट की गई वीडियो को अब 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

डेना ने लोगों से मांगी मदद
अपनी वीडियो में महिला ने लिखा कि जब किसी वजह से 16 घंटे तक पानी के भीतर रहते है तो पैरों की कंडीशन कुछ ऐसी हो जाती है। अब मैं इसको लेकर परेशान हूं क्या कोई इसका इलाज बता सकता हैं। सामने आई महिला के पैरों की बुरी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो किस स्थिति में है। उसके पैर में बुरी तरह से झुर्रियां पड़ गई हैं और सिकुड़ चुके हैं। वहीं उसमें यह भी बताया कि उसके पैरों का रंग भी भूरा पड़ चुका है। जिसके बाद यूजर्स परेशान होकर एक ही सवाल कर रहे है कि आखिर कैसे 16 घंटे तक नहाया जा सकता है।

लोगों लगाए अपने-अपने कयास
उसकी वीडियो में सैकड़ों लोगों अपना-अपना रिएक्शन दे रहे थे। जिसमें सबके बार यही पूछा गया कि पहली बार में 16 घंटे तक नहाया ही क्यो गया। जबकि डेना ने यह नहीं बताया कि वह इतने लंबे समय तक बाथ क्यों ले रही थी। ऐसे में लोगों ने अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए, कई लोगों का मानना था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह सो गई थी। वहीं एक ने लिखा कि 16 घंटे? मैं समझ सकता हूं कि क्या आप सो गए हैं।

महिला को हुई ट्रेंच फुट की समस्या
हालांकि सवालों के दौर से निकल कुछ यूजर्स ने उन्होंने डॉक्टर की सलाह देने के लिए कहा। वहीं कोई उसको हीट पैक्स लगाने की बोल रहा है तो किसी यूजर धूप में पैर सेंकने की एडवाइज दी। साथ ही किसी ने बताया कि उनको ट्रेंच फुट हो सकता है। यह तब होता है जब पैरों के बहुत लंबे समय तक गीले रहने से रखना पड़ता है। हेल्थलाइन के अनुसार यह पैरों को सर्कुलेशन और तंत्रिका कार्य को खोने का कारण बन सकता है।
फोटो क्रेडिट-@msdanalee












Click it and Unblock the Notifications