ससुर के साथ अंतरंग थी महिला, 8 साल के बेटे ने देखा तो कर डाली हत्या
आरोपी वेरॉनिका पैनारोल्लो ने बिजली के तार से अपने बेटे का गला घोट दिया और शहर से बाहर सुनसान जगह उसकी लाश को दफना गिया। घटना के बाद उसने चाल चली और बेटे के अगवा होने की कहानी गढ़ी।
रोम। इटली में एक निर्दयी मां ने अपने आठ साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वह उसके ससुर साथ अवैध संबंधों को जान गया था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो महिला को दोषी ठहराते हुए 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

डेली मेल के मुताबिक, मामला इटली के सिसिली का है। आरोपी वेरॉनिका पैनारोल्लो ने बिजली के तार से अपने बेटे का गला घोट दिया और शहर से बाहर सुनसान जगह उसकी लाश को दफना गिया। घटना के बाद उसने चाल चली और बेटे के अगवा होने की कहानी गढ़ी। उसने पुलिस को बताया कि सुबह वह बेटे को स्कूल छोड़कर आई थी लेकिन दोपहर में जब वह उसे लेने गई तो वह नहीं मिला।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
पुलिस को वेरॉनिका पर तब शक हुआ जब घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। पूछताछ में आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसे बेटे की हत्या करने और लाश को छुपाने के आरोप में दोषी ठहराया गया। हालांकि कोर्ट में उसने अपने ससुर पर ही हत्या का इल्जाम लगाने की कोशिश की।
ससुर ने दी केस करने की धमकी
आरोपी ने कोर्ट में कहा कि उसके ससुर ने तब हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया जब बेटे ने उन दोनों को शारीरिक संबंध बनाते वक्त देख लिया था। पुलिस हत्या के मामले में महिला के ससुर की भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि उसने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह अपने बेटे की पत्नी पर मानहानि का मुकदमा करेगा। उसने कहा कि पोते की हत्या में उसका हाथ नहीं है और न ही उसके शारीरिक संबंध रहे।












Click it and Unblock the Notifications