बर्गर खाने के लिए 100 मील ड्राइव कर पहुंची महिला, पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना

100 Miles Drive For Burger: लंदन। अगर आपको बर्गर खाने का मन करे तो कितनी दूर तक चले जाएंगे ? यही ना, ज्यादा से ज्यादा एक मील या दो मील। लेकिन कभी आपने 100 मील के बारे में सोचा है ? जी हां, ब्रिटेन में एक महिला को बर्गर खाने की ऐसी ही तलब लगी कि वह 100 मील (160 किलोमीटर) ड्राइव करके पहुंच गई। इस दौरान महिला तीन काउंटी से होकर गुजरी। वो भी तब जब कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के चलते देश में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस महिला पर नॉर्थ यॉर्कशायर की पुलिस ने जुर्माना लगाया है।

Burger

नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने शनिवार को महिला को अपनी बहन के साथ लिंकनशायर से स्कारबोरो तक ड्राइव करके जाने का दोषी पाया। जिसके बाद पुलिस ने महिला पर 200 पाउंड (लगभग 20 हजार रुपये) जुर्माना लगाया। कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के चलते इस समय ब्रिटेन के लगभग सभी क्षेत्रों में सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर जाने की अनुमति है।

बर्गर कोई जरूरी चीज नहीं- पुलिस
नॉर्थ यॉर्कशायर के चीफ इंस्पेक्टर रैचेल वुड ने बताया "एक बर्गर के लिए तीन काउंटी से होकर ड्राइव करना, ये कोई आवश्यक यात्रा की श्रेणी में नहीं आता है। नॉर्थ यॉर्कशायर में अधिकांश लोग कोविड-19 को हमारे समाज में फैलने से रोकने और लोगों को सुरक्षित करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।"

"जब ये महामारी खत्म हो जाएगी, हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सभी वहां जा सकें जहां वे जाना चाहते हैं लेकिन तब तक मैं उन सभी का शुक्रिया कहना चाहूंगा जो घर पर रुककर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों की जिंदगियों को सुरक्षित रख रहे हैं।"

इलाके में रहने के निर्देश
चीफ कांस्टेबल रेचल स्वान ने कहा कि ये बात सही है कि ऑफिसर लोगों को आस-पास रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वान ने कहा वर्तमान में ऐसी कोई साफ सीमा नहीं है कि कितने लोग साथ यात्रा कर सकते हैं लेकिन सरकार की गाइडलाइन में साफ है कि लोग अपने इलाके को छोड़कर न जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+