कनाडा: महिला ने सिख व्यक्ति से कहा- पगड़ी उतारो नहीं तो इसे फाड़ दूंगी

ओटावा। कनाडा में एक महिला द्वारा सिख व्यक्ति को उसकी पगड़ी उतारने और उस पर नस्लवादी टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। महिला ने धमकी देते हुए यहां तक कहा कि अगर पगड़ी नहीं उतारी तो वो उसे फाड़ देगी। यह घटना कनाडा के टिग्निश टाउन की है, जब महिला ने गुरुवार को धमकी देते हुए सिख को पगड़ी उतारने के लिए दबाव डाला था।

कनाडा: महिला ने सिख व्यक्ति को पगड़ी फाड़ने की दी धमकी

जसविंदर सिंह धालिवाल जब अपने दोस्तों के साथ रॉयल कनेडियन लीजन में अपने दोस्तों के साथ पूल खेल रहे थे। तभी वहां के प्रबंधन ने सिख व्यक्ति से पटका (सिख पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला स्कार्फ) हटाने को कहा क्योंकि पूर्व सैनिकों के सम्मान सिर पर किसी भी प्रकार की टोपी नहीं पहन सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, लीजन में सिर पर किसी भी धार्मिक टोपी को नहीं पहन सकते हैं।

इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला को पगड़ी फाड़ डालने की धमकी देते दिखाया गया है। वीडियो में महिला ना सिर्फ धमकी दे रही है, बल्कि अश्लील इशारे भी करती दिख रही है। वो बार-बार कहती दिख रही है कि सिर से कपड़ा हटाओ, क्योंकि यह कानून के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+