महज 30 साल की उम्र में 'नानी' बनी ये खूबसूरत महिला, इनकी 14 साल की बेटी बनी मां
14 साल की उम्र में लड़की बन गई मां, 30 साल में नानी बनी महिला
नई दिल्ली, 22 मार्च: लड़की के मां बनने की उम्र आमतौर पर 18 साल के बाद ही सही मानी जाती है , लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महज 14 साल की उम्र में लड़की मां बन गई थी और उसकी मां 30 साल की उम्र में नानी बन गई है।

महिला महज तीस साल की उम्र में नानी बन गई
ये मामला बिट्रेन का है जहां केली नाम की महिला महज तीस साल की उम्र में नानी बन गई है। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान है। तीस की उम्र जिसमें लोग शादी करते हैं उसमें केली नानी बनकर अपने नाती को गोद खिला रही हैं।

14 साल की उम्र में मां बनी बेटी
दरअसल, केली की बेटी स्कूल जाने की उम्र उम्र में प्रेगनेंट हो गई । केली ने अपनी बेटी के 14 साल की उम्र में मां बनने और 30 साल में खुद के नानी बनने की स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पापा और स्टेप मदर के पास रहती थी बेटी
द सन की रिपोर्ट के अनुसार महज 14 साल की उम्र में जब उसकी बेटी प्रेगनेंट हुई तो वो हैरान थीं, वो अपने पिता और सौतेली मां के पास वेस्ट लंदन के क्राफोर्ड में रहती थी।

इसलिए बच्चे को जन्म देने का करना पड़ा निर्णय
जब उसे कुछ तकलीफ हुई तो उसने डॉक्टर को दिखाया तो वो स्कैनिंग में पता चला कि उसकी 36 सप्ताह की प्रेंगनेंसी है। अल्ट्रासाउंड में उसकी बेटी स्काई ने बच्चे की धड़कन सुनी तो उसे भी लगाव हो गया र

मेरी उम्र नानी बनने की नहीं थी
बेटी ने मां केली को अपनी प्रेंगनेंसी के बारे में बात शेयर की। केली ने कहा ऐसे में हमारे पास बच्चे को जन्म देने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। मैंने मां होने के नाते अपनी बेटी का साथ दिया। केली ने कहा मेरी बेटी ने 2018 में बेटे को जन्म दिया, ना ही उसकी उम्र मां बनने की थी और ना ही मेरी उम्र नानी बनने की थी। मैं तो हैरान थी।

तीन साल का हो गया है बेटा
केली हीली की टीएज बेटी स्काई साल्टर ने अगस्त 2018 में बेली को जन्म दिया। द सन से बात करते हुए, उसने कहा: 'मैंने कभी यह पता लगाने की उम्मीद नहीं की थी कि मैं अपने 30 साल में एक नानी बन जाऊंगी।

बेटी स्काई पर चिल्लाने का कोई मतलब नहीं था
केली ने कहा गर्भनिरोधक और सुरक्षित सेक्स के बारे में स्काई पर चिल्लाने का कोई मतलब नहीं था। जो हो गया वो हो गया। मैं एक मां के तौर पर अपनी बेटी का सपोर्ट ही कर सकती हूं ।












Click it and Unblock the Notifications