कश्‍मीर पर मध्‍यस्‍था को लेकर फिर आया डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान, पीएम मोदी और इमरान खान से कही ये बात

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ कश्मीर पर चर्चा की है और उन्हें मध्यस्थता की पेशकश की है और उनसे आग्रह किया है कि इस मामले को बस सुलझा लें और खत्म करें। ट्रंप ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संबंध बनाने और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार पर पाकिस्तान और भारत के नेताओं के साथ तथा कई अन्य देशों के नेताओं के साथ उनकी बहुत फलदायी बातचीत हुई है।

कश्‍मीर पर मध्‍यस्‍था को लेकर फिर आया डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान, पीएम मोदी और इमरान खान से कही ये बात

ट्रंप ने कहा, "पाकिस्तान और भारत के संबंध में हमने कश्मीर के बारे में बात की और मैं जो भी मदद कर सकता हूं, उसकी मैंने पेशकश की, और वह मदद मध्यस्थता है। मैं जो कर सकता हूं वह करूंगा, क्योंकि वे बहुत गंभीर मोड़ पर हैं, और आशा है वे बेहतर स्थिति में हो जाएंगे।" ट्रंप ने सवालों के जवाब में कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री खान जब एक-दूसरे को अच्छी तरह जान जाएंगे तो मुलाकात करेंगे। मुझे लगता है कि मुलाकात से बहुत सारी अच्छी चीजें निकलकर आएंगी। यह अच्छा होगा अगर वे कश्मीर पर कोई हल निकाल सकें।''

वहीं ट्रंप के बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि मध्यस्थता को लेकर भारत पहले ही अपनी स्थिति साफ कर चुका है। रवीश कुमार ने कहा, 'कल भी उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों को किसी भी तरह की मध्यस्थता के लिए सहमत होना चाहिए। हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, यह पहले ही प्रधानमंत्री की ओर से बताई जा चुकी है। यह स्थिति अब भी बनी हुई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+