अक्टूबर में दोबारा पीएम बन पाएंगे? जांच में फंसे PM बोरिस जॉनसन ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिनों के भारत दौरे पर आए। शुक्रवार को नई दिल्ली में उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान एक पत्रकार ने पीएम बोरिस जॉनसन से पूछा कि क्या वो अक्टूबर में दोबारा प्रधानमंत्री बनेगें? इस सवाल के जवाब में बोरिस जॉनसन ने कहा कि, बिलकुल मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं दोबारा पीएम बनूंगा।

दरअसल बोरिस जॉनसन पर ब्रिटेन में कोरोना महामारी के समय लगे लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने का आरोप है। इसके चलते बोरिस जॉनसन पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। अब उनके उपर इस मामले में जांच बैठ गई है। ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमन्स में सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से बोरिस जॉनसन के खिलाफ संसदीय जांच को मंजूरी दे दी है। संसदीय कमेटी इस बात का पता लगाएगी कि बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन के दौरान गैर कानूनी रूप से उस पार्टी में में शामिल हुए थे या नहीं?
ब्रिटेन के संसद की संसद की कमेटी ऑफ प्रिवलेजेस इस जांच में ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या जॉनसन ने जानबूझकर इस मामले में पार्लियामेंट को गुमराह किया है या नही? इस जांच की रिपोर्ट ब्रिटेन में होने वाले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी और खास तौर पर पीएम बोरिस जॉनसन पर के खिलाफ माहौल खड़ा सकती है। जो जॉनसन के लिए आगामी चुनावों में एक बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर विपक्ष ये बताने की कोशिश में है कि, जब देश कोरोना संक्रमण की चपेट में था और पूरे देश में लॉकडाउन लगा था, उस दौरान खुद पीएम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए पार्टी कर रहे थे और बाद में इसे छुपाने की कोशिश कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications