'विल स्मिथ की तरह...' मर्डर के आरोपी को बचाने के लिए वकील ने दी थप्पड़कांड की दलील

वाशिंगटन, 30 मार्च। एकेडमी अवार्ड समारोह (ऑस्कर) 2022 के दौरान स्टेज पर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने पत्नी जेडा की बीमारी को लेकर मजाक करने पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। इसे लेकर दुनिया में लोग दो हिस्सों में बंटे। एक वो थे जो इसे सही मान रहे थे और दूसरे इसे गलत मानने वाले। कौन सही कौन गलत ये बड़ा नाजुक मसला है हम इस पर बात नहीं करेंगे बल्कि लोगों के विवेक पर छोड़ देते हैं। हम बात करेंगे थप्पड़कांड के उस पहलू पर जिसका इस्तेमाल अपराधियों को बचाने में होने लगा है।

कोर्ट में वकील ने किया थप्पड़कांड का इस्तेमाल

कोर्ट में वकील ने किया थप्पड़कांड का इस्तेमाल

दरअसल विल स्मिथ के इस थप्पड़ की चर्चा सोशल मीडिया पर इतनी हुई कि इसे अपराधियों को बचाने के तरीके के तौर पर भी देखा जाने लगा है। एक वकील ने तो इसका इस्तेमाल कर मर्डर केस में फंसे अपने मुवक्किल को बचाने की कोशिश कर डाली।

अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के विलियम रेनो रे के ऊपर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज है जिसकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। रे के वकील डर्क पैगेट ने कोर्ट में क्लोजिंग बहस के दौरान ये कहकर चौंका दिया कि उनके मुवक्किल से यह (अपराध) ठीक उसी तरह से हुआ जैसे अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था।"

मर्डर के आरोपी को बचाने की कोशिश

मर्डर के आरोपी को बचाने की कोशिश

वकील ने कहा कि आप विल स्मिथ की तरह की चीजें आमतौर पर नहीं करते और उनके मुवक्किल को मौका दिया जाना चाहिए।

वकील ने आगे कहा "मुझे यकीन है कि वह (विल स्मिथ) चाहते होंगे कि वह इसे वापस से ठीक कर सकें। लेकिन वह नहीं कर सकते। जो हो गया है आप उसे नहीं बदल सकते।

पैगेट ने अपने मुवक्किल को बचाने के लिए इस तर्क का इस्तेमाल कर रहे थे जिस पर आरोप है कि उसने आपा खोने के दौरान एक शख्स को 20 बार चाकू घोपकर उसकी जान ले ली और उसके बाद एक दूसरे व्यक्ति को उसके ही बाथटब में डुबो दिया।

मुवक्किल को बचाने में हुआ नाकाम

मुवक्किल को बचाने में हुआ नाकाम

यही नहीं वकील ने पूर्व राष्ट्रपति टेडी रूजवेल्ट का भी उदाहरण दिया जिसमें उन्होंने भयंकर जंग के दौरान होने के बारे में कहा था जब दिल में खूंखार शैतान जाग उठता है तो उसे शांत करना सबसे मुश्किल काम होता है।

हालांकि वकील की कोई भी रणनीति काम नहीं आई और जूरी ने दो घंटे में अभियुक्त को दोनों मामलों में दोषी ठहराया। अब उसे निर्धारित तारीख पर सजा सुनाई जाएगी।

क्या था विल स्मिथ का थप्पड़कांड?

क्या था विल स्मिथ का थप्पड़कांड?

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने रविवार को ऑस्कर समारोह के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को उस समय थप्पड़ जड़ दिया था जब उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी जेडा स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था।

विल स्मिथ की पत्नी जेडा स्मिथ एलोपेसिया नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसमें सिर के बाल झड़ने लगते हैं जिसके चलते पिछले साल उन्होंने अपने सिर के बाल मुंडा लिए। ऑस्कर समारोह में शामिल होने के लिए जेडा स्मिथ पति विल के साथ गंजे सिर के साथ ही पहुंची थी। समारोह के दौरान जब कॉमेडियन क्रिस रॉक एक अवार्ड की घोषणा करने स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने जेड स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया। क्रिस ने कहा कि वह जेडा को जीआई जेन के सीक्वेल में देखना चाहते हैं। जी आई जेन 1997 में आई फिल्म थी जिसमें डेमी मूर ने एक गंजे सिर वाली महिला की भूमिका की थी। इसके बाद विल स्मिथ स्टेज पर पहुंचे और क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया।

क्रिस रॉक से विल ने मांगी माफी

क्रिस रॉक से विल ने मांगी माफी

जिस समय विल ने क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा ऑस्कर का लाइव प्रसारण किया जा रहा था और इस घटना को पूरी दुनिया ने देखा। इसके 40 मिनट बाद ही विल स्मिथ को किंग रिचर्ड के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। अवार्ड लेने के दौरान मंच से विल स्मिथ ने स्टेज पर हुई घटना के लिए माफी मांगी हालांकि उन्होंने क्रिस रॉक का नाम नहीं लिया।

बाद में विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पेज पर क्रिस रॉक से घटना के लिए माफी मांगी और इस पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने भविष्य में बेहतर इंसान बनने का वादा भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+