अफगानिस्तान में 'दमन' से बनी किसी सरकार को मान्यता नहीं देंगे: ताजिकिस्तान

तालिबान को एक बड़ा झटका देते हुए ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सूचना एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ताजिकिस्तान अफगानिस्तान में उत्पीड़न से बनी किसी भी सरकार को मान्यता नहीं देगा।

दुशांबे, 25 अगस्त। तालिबान को एक बड़ा झटका देते हुए ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सूचना एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ताजिकिस्तान अफगानिस्तान में दमन से बनी किसी भी सरकार को मान्यता नहीं देगा। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच बुधवार को हुई बैठक के बाद यह बयान जारी किया गया। दिलचस्प बात यह है कि यह बयान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के दुशांब के आधिकारिक दौरे से पहले आया है।

 Emomali Rahmon

अपने बयान में ताजिकिस्तान ने कहा कि साक्ष्य स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि तालिबान देश में अन्य राजनीतिक ताकतों की व्यापक भागीदारी के साथ एक अंतरिम सरकार बनाने के अपने पिछले वादे से पीछे हट रहे हैं और देश में इस्लामिक पंथ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। ताजिकिस्तान ने कहा कि अफगानिस्तान में राज्य की संरचना जनमत संग्रह द्वारा निर्धारित होनी चाहिए। दुशांबे ने कहा कि उसने हमेशा पड़ोसी देश में स्थिरता की बहाली का समर्थन किया है। बता दें कि ताजिकिस्तान अफगानिस्तान के साथ 1,300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। बयान में आगे कहा गया है कि ताजिकिस्तान अफगान लोगों, विशेष रूप से ताजिक, उज्बेक्स और अन्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों के सभी प्रकार की अराजकता और उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता है।

यह भी पढ़ें: चीन का दावा- अमेरिका की एक लैब से निकला है कोरोना वायरस, WHO से जांच की मांग

दुशांबे ने इस्लामाबाद को सभी राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से अफगानिस्तान में ताजिकों जिनकी आबादी 46 प्रतिशत से अधिक है की भागीदारी के साथ काबुल में एक "समावेशी सरकार" स्थापित करने की आवश्यकता से अवगत कराया। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठान और जल्द से जल्द बातचीत के माध्यम से कठिन राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति को स्थिर करने का आह्वान किया। ताजिकिस्तान की ओर से एक बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उदासीनता लंबे समय तक गृहयुद्ध का कारण बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+