F-15EX: क्या अमेरिका से परमाणु बम गिराने वाला फाइटर जेट खरीदेगा भारत? Indian Air Force को ललचाने वाला ऑफर!

F-15EX Fighter Jet: डिफेंस सेक्टर में भारत एक महाडील की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत इंडियन एयरफोर्स के लिए 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) खरीदना है। हालांकि, इस डील को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन कई लड़ाकू विमान बनाने वाले कई देशों की नजर भारत के इस सौदे पर है।

दरअसल, भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पास 42 फाइटर स्क्वाड्रन होने चाहिए, लेकिन भारत के पास अभी सिर्फ 31 फाइटर स्क्वाड्रन ही हैं, लिहाजा भारत को जल्द से जल्द फाइटर स्क्वाड्रन में इजाफा करना है और इसके लिए भारत को MRFA फाइटर जेट चाहिए।

F-15EX Fighter Jet

वायुसेना का विस्तार कर रहा है भारत

भारत सरकार पहले ही करीब 200 LCA Mk1 और Mk1A वेरिएंट फाइटर जेट खरीदने का ऑर्डर दे दिया है, जो HAL स्वदेशी फाइटर जेट बना रहा है और भारत की LCA Mk2 फाइटर जेट्स की 200 यूनिट्स भी खरीदने की कोशिश है। क्योंकि, इंडियन एयरफोर्स के LCA स्क्वाड्रन के गठन के नौ साल बाद भी, भारतीय वायुसेना के पास अभी भी सिर्फ 40 LCA विमान हैं।

अगर प्रोडक्शन बढ़ाकर 24 यूनिट प्रति वर्ष कर भी दिया जाए, तो भी इंडियन एयरफोर्स के ऑर्डर को पूरा करने में कई साल लग जाएंगे।

वहीं, भारत का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के बनकर आने और इंडियन एयरफोर्स में आने में कम के कम 10 साल लग जाएंगे। तब तक MIG-21 विमानों से ही भारत अभी अपना काम चला रहा है, क्योंकि भारतीय बेड़े में शामिल जगुआर और मिराज 2000 बेड़े को 2030 के आसपास रिटायर्ड होने की उम्मीद है।

लिहाजा, भारत भले ही मेक इन इंडिया मुहिम के तहत स्वदेशी फाइटर जेट्स का उत्पादन करना चाहता है, लेकिन इसके बाद भी भारत को अपने वायुसेना के बेड़े की इस कमी को पूरा करने के लिए 114 यूनिट MRFA फाइटर जेट चाहिए ही चाहिए।

वहीं, कई वजहों से भारत ने मीडियम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (MMRCA) राफेल के सिर्फ 36 यूनिट्स ही खरीदे और भारतीय वायुसेना ने साफ साफ शब्दों में 114 फाइटर जेट की जरूरत बताया है।

भारतीय संसद में 20 दिसंबर 2023 को पेश रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना को शुरुआती 40 एलसीए फाइटर जेट की आपूर्ति में देरी का हवाला दिया गया और कहा गया, अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने का विकल्प तलाशा जाना चाहिए।

Multi-Role Fighter Aircraft (MRFA) क्या है?

भारत ने अप्रैल 2018 में 114 MRFA की खरीद के लिए RFI जारी किया था और दुनिया की प्रमुख फाइटर जेट्स बनाने वाली कंपनियों ने साल 2018 में भारत सरकार को अपने जवाब सौंपे थे। भारतीय नौसेना को भी इस कार्यक्रम के साथ नए लड़ाकू जेट खरीदने की अपनी योजना को जोड़ने के लिए कहा गया था।

भारतीय नौसेना को डबल इंजन वाले लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है। उनकी आवश्यकता दो समुद्री विमानों पर केंद्रित थी: बोइंग एफ/ए-18ई/एफ सुपर हॉर्नेट और डसॉल्ट राफेल-एम। ऐसी रिपोर्ट है, कि नौसेना 26 राफेल-एम खरीदेगी और इसके लिए भारत और फ्रांस के बीच बातचीत चल रही है।

भारतीय वायुसेना को MRFA फाइटर जेट उपलब्ध करवाने के लिए आठ प्रमुख कंपनियों की तरफ से ऑफर दिया गया है। ये विमान हैं (1) बोइंग एफ/ए-18ई/एफ सुपर हॉर्नेट, (2) बोइंग एफ-15ईएक्स ईगल II, (3)डसॉल्ट राफेल, (4) यूरोफाइटर टाइफून, (5) लॉकहीड मार्टिन एफ-21 (भारतीय आवश्यकताओं के लिए 14 अनुकूलन के साथ एफ-16वी का एक प्रकार), (6) मिकोयान मिग-35, (7) साब जेएएस-39 ग्रिपेन ई/एफ, और (8) सुखोई एसयू-35।

भारत का अगला कदम रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की तरफ से आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) और प्रस्ताव के लिए अनुरोध (RFP) जारी करना है। हालांकि MMRCA चयन के दौरान कई विमानों का विस्तार से विश्लेषण किया गया है, और जिन विमानों की तरफ से ऑफर आया है, उन विमानों की मूल्यांकन की जरूरत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर RFP आज की तारीख में भी भेजा जाता है, तो विमानों को वायुसेना में शामिल होने में 5-6 साल या उससे ज्यादा समय लग सकता है और एक्सपर्ट्स का कहना है, कि देश के सुरक्षा प्रतिष्ठान को 114 विमान खरीदने को लेकर पहले ही फैसला करना चाहिए था।

F-15EX Fighter Jet

क्या बोइंग F-15 EX Eagle II खरीदेगा भारत?

बोइंग F-15 EX Eagle II अमेरिका में बना परमाणु बम गिराने वाला विध्वंसक विमान है और बोइंग के मुताबिक, इस विमान की पेलोड क्षमता 29 हजार 500 पाउंड यानि 13 हजर 300 किलोग्राम है, यानि इस फाइटर जेट में बड़े बड़े हथियार शामिल किए जा सकते हैं।

इसके अलावा, F-15EX तेजी से विकसित हो रहे खतरों से निपटने के लिए किफायती वजन प्रदान करता है। जब इस पेलोड को रेंज, समकालीन सेंसर और एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सूट के साथ जोड़ा जाता है, तो F-15EX खतरे के घेरे को काफी खतरनाक अंदाज में भेदता है।

बोइंग का दावा है, कि F-15EX अमेरिकी वायु सेना के शस्त्रागार में किसी भी अन्य लड़ाकू विमान की तुलना में काफी ज्यादा दूरी से हमला कर सकता है और 12 AMRAAM मिसाइल रखने की क्षमता इसके पास है। इसके अलावा, इस फाइटर जेट के पास इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट है, जिसके लिए हथियार स्टेशनों को हटाने वाले पॉड्स की आवश्यकता नहीं होती है।

36,741 किलोग्राम मैक्सिमम टेक-ऑफ वजन के साथ, यह ट्विन-कॉकपिट विमान बड़ा माना जाता है और दिलचस्प बात यह है, कि यह Su-30MKI के काफी करीब है, जिसका अधिकतम टेक-ऑफ वजन 38,800 किलोग्राम है। यह Su-30MKI पर 8,130 किलोग्राम भार के मुकाबले 13,300 किलोग्राम आयुध ले जा सकता है।

F-15EX Fighter Jet

F-15EX, F-15 एडवांस्ड ईगल परिवार के विमानों का एक सदस्य है, जो F-15E का एक और डेवलपमेंट है, जिसका अपग्रेडेशन सऊदी अरब और कतर के लिए 2011 में शुरू हुआ था। पहला F-15EX 2021 में वितरित किया गया था और जुलाई 2024 में इसके पूरी तरह से ऑपरेशनल सर्विस शुरू होने की उम्मीद है।

भारत के पास पहले से ही विमान को संशोधित करने की जानकारी और क्षमता है और वह भारतीय हथियारों को Su-30 MKI फाइटर जेट में लगा रहा है। F-15EX की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 90 मिलियन डॉलर के करीब है, जो काफी ज्यादा कीमत है और इस बात की उम्मीद नहीं है, कि भारत के लिए ये कोई सस्ता डील होगा। वास्तव में, यह F-35 फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट से भी लगभग 10 मिलियन डॉलर महंगा है। साथ ही, भारत में F-15 के लिए असेंबली लाइन खोलना संभव नहीं होगा।

भारत के रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने यूरेशियन टाइम्स में लिखा है, कि "मेरा मानना ​​है कि भारत को 114 विमानों की एकमुश्त खरीद करनी होगी। आदर्श रूप से, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना को एक ही प्रकार का विमान चुनना चाहिए। इसे भारत में बनाया जाना चाहिए।"

एयर मार्शल अनिल चोपड़ा (रिटायर्ड) के मुताबिक, अमेरिका को भारत को एफ-35 फाइटर जेट ऑफर करना चाहिए और रूसी एस-400 मिसाइल पर जो उसकी सुई अटकी पड़ी है, उससे बाहर निकलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+