अदालत की चेतावनी के बाद ‘लाइन’ पर आए इमरान, कहा- दर्द और सूजन के बाद भी सुनवाई के लिए पेश होउंगा
इमरान खान ने लाहौर हाईकोर्ट में कहा है कि उनके खिलाफ दो बार जानलेवा हमले का प्रयास हो चुका है। पहली बार वजीराबाद में और दूसरी बार ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स में उन पर हमला हुआ।

पूर्व पीएम इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि वह पैर में 'दर्द और सूजन' होने के बावजूद इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होंगे। इमरान ने कहा कि वे अदालत का सम्मान करते हैं। इससे पहले अदालत ने इमरान को कड़ी चेतावनी देते हुए अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।
अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को एक दिन की मोहलत देते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि वह सुनवाई से पूर्व प्रधानमंत्री की लगातार अनुपस्थिति पर उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर सकता है।
अदालत की कड़ी नाराजगी के बाद इमरान खान कोर्ट में पेश होने के लिए गुरुवार को घर से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने एक संक्षिप्त वीडियो में अपनी बात रखी। इस वीडियो में वो व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।
इस दौरान इमरान ने कहा कि वे अदालत का सम्मान करते हैं इसलिए पैर में दर्द और सूजन के बाद भी पेश होंगे। पीटीआई प्रमुख ने आगे कहा कि अगर उन्हें अनुकूल निर्णय नहीं मिलता है तो वह न्यायाधीशों के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों की तरह नहीं हैं।
उनका इशारा पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की ओर था। इमरान खान ने एक बयान में दावा किया कि उसने लाहौर उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उसकी हत्या करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि पहली बार वजीराबाद में और दूसरी बार 18 मार्च को न्यायिक परिसर में उनकी हत्या की साजिश रची गई।
इमरान खान के हाईकोर्ट पहुंचने की वजह के चलते आसपास दुरुस्त कर दी गई है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और हाईकोर्ट परिसर के आसपास तारबंदी कर दी गई है। हाईकोर्ट में अवांछित लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सिर्फ वकीलों और पत्रकारों को ही कोर्टरूम में आने की अनुमति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications