कोर्ट के फैसले के बाद माल्या ने कहा, मैं अब भी लोन का सेटलमेंट करने के लिए तैयार हूं

लंदन। माल्या पीएनबी समेत देश के कई बड़े बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे। लंदन की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने विजय माल्‍या को भारत भेजने की इजाजत दे दी है। माल्या के पास प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिनों का वक्त होगा। कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं अब भी लोन का सेटलमेंट करने के लिए तैयार हूं, जज ने जो कहा है, वो आप सभी ने सुना है। जज ने मुझे बताया कि यह लंबी प्रक्रिया है। जज ने यह भी बताया कि मैं इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता हूं।

Will analyse all legal opinions, says vijay Mallya

माल्या ने कहा कि, मैं पहले ही कोर्ट में कहा चुका हूं कि, पैसा चुकाने के लिए तैयार हूं। इसके लिए मैं कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुका है। मैं कोर्ट से सेलटमेंट के लिए और कर्मचारियों का बकाया देने के लिए कह चुका है। कोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए माल्या ने कहा, 'इसको लेकर कोई हैरानी नहीं है। मेरी लीगल टीम डिस्कस करेगी और आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लेगी। यह एक लंबी प्रक्रिया है।

माल्या ने कहा कि, मेरी लीगल टीम विस्तार से निर्णय की समीक्षा करेगी और विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी और फिर मैं आगे बढ़ने का फैसला करूंगा। इसके बारे में चौंकाने वाला कुछ भी नहीं है। वहीं वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने ब्रिटेन की अदालत के आदेश पर भारत को विजय माल्या के प्रत्यर्पण के आदेश पर कहा, इस फैसले को कांग्रेस पार्टी और उसके अध्‍यक्ष को गंभीर रूप से आत्मनिरीक्षण करने के लिए बड़ी जरूरत। उन्हें इस विषय पर हर झूठ के लिए आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, 'आज भारत के लिए गौरव का दिन है।भारत से धोखाधड़ी करने वाला कोई भी सजा से नहीं बचेगा। एक डिफॉल्ट को यूपीए सरकार के दौरान फायदा पहुंचाया गया था। हालांकि, एनडीए सरकार उसको वापस ला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+