अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी आग, नौ लोगों की मौत, कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर भी तबाह

सैन फ्रांसिस्‍को। अमेरिकी राज्‍य कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्‍से में लगी जंगल की आग ने नौ लोगों जिंदगियां खत्‍म कर दी हैं। बताया जा रहा है कि आग के दो गोले तेजी से पहाड़ी पर गिरे और यहां पर कुछ घर इसकी चपेट में आ गए। सिर्फ इतना ही नहीं इस आग ने पूरे मलिबू शहर को अपने कब्‍जे में ले लिया है। धीरे-धीरे यह आग नेवी बेस की ओर बढ़ रही है। वहीं कुछ हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी सुरक्षित निकाला गया है। कैटलिन जेनर और लेडी गागा जैसी हस्तियों ने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर इस घटना से जुड़ी जानकारियों को शेयर किया।

california-wildfire

आठ लेन का हाइवे भी आया चपेट में

आग की वजह से कुछ लोग अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं। सैंटा एना की तरफ से आने वाली हवाओं ने इस आग को भड़काने का काम किया। आग कुछ ही मिनटों में इतनी भयावह हो गई थी कि हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा। आग पर भी अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग को वूल्‍से फायर के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को लगी यह आग कुछ ही मिनटों मे 22 स्‍क्‍वायर मील तक पहुंच चुकी थी। कुछ घंटों में आग आठ लेन वाले हाइवे-101 तक पहुंच गई। जिन नौ लोगों की मौत हुई है, वह इस आग से बचने की कोशिशें कर रहे थे। जिन हॉलीवुड सेलिब्रिटीज का घर आग की चपेट में आया है उसमें सबसे पहला नाम कैटलिन जेनर का है। वहीं लेडी गागा, किम कारदाशियां वेस्‍ट, उनकी बहन कर्टनी कारदाशियां और मार्क हैम्मिल का घर आग की चपेट में आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+