फेसबुक पर आते थे बीवी को लाइक्‍स तो मुंह में कपड़ा ठूंसकर ऐसे-ऐसे अत्‍याचार करता था सनकी पति

Recommended Video

    Facebook Profile पर आते थे Wife को Like, Husband ने की बेरहमी से पिटाई । वनइंडिया हिंदी

    उरुग्‍वे। दक्षिण अमेरिका के उरुग्‍वे में एक महिला को फेसबुक पर अपनी फोटो पोस्‍ट करना महंगा पड़ा। शक्‍की पति उन तस्‍वीरों पर आने वाले कमेंट्स और लाइक्‍स पर पत्‍नी की पिटाई करता था। उसने क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी थी। पुलिस ने जब महिला को पति के चंगुल से छुड़ाया तो उसका चेहरा पहचानना मुश्‍किल था। उसके शरीर की चमडि़यां उधड़ी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक पति को शक था कि उसकी पत्‍नी का किसी से अवैध संबंध है और उसी के चलते वो फेसबुक पर अपने फोटो डालती रहती है। हालांकि पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी कई सर्जरी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस जुर्म के लिए आरोपी पति को 30 साल तक की सजा हो सकती है।

    लाइक और कमेंट देखते ही पिटाई शुरू

    लाइक और कमेंट देखते ही पिटाई शुरू

    महिला का नाम एडोल्फिना कैमेली ऑर्टिगोजा है और उसकी उम्र 21 साल है। पिछले हफ्ते ही पुलिस ने उसे उसके पति के चंगुल से आजाद करवाया था। पुलिस के मुताबिक, उसे लगातार पीटा गया था। हालात ये थी कि इसके चलते उसका चेहरा बिल्कुल बिगड़ गया था और उससे पहचानना तक मुश्किल था। एडोल्फिना की लॉयर ने बताया कि फेसबुक पर उसकी फोटोज पर रिएक्शन आते ही उसका हसबैंड हेलियानो बिल्कुल हिंसक हो जाता था। उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई एफबी फ्रेंड उसकी पोस्ट लाइक करता या कमेंट करता तो गेलियानो गुस्से में उसे पीटना शुरू कर देता था।

    मुंह में कपड़ा डाल देता ताकि चिल्‍ला न सके

    मुंह में कपड़ा डाल देता ताकि चिल्‍ला न सके

    वकील ने बताया कि उसे इतना मारा गया था कि उसका चेहरा सूजा हुआ था। पूरे शरीर में जख्म के निशान थे और कई जगहों से स्किन तक उधड़ी हुई थी। वकील मार्टिनेज ने बताया कि उस महिला के सिर्फ दांत नहीं टूटे, बाकी पूरी बॉडी जख्मी है, क्योंकि उसके मुंह में कपड़ा भरकर उसे पीटा गया था, ताकि वो चिल्ला न सके। उन्होंने बताया कि गेलियानो ने अपनी वाइफ के सोशल मीडिया अकाउंट को अपने कंट्रोल में ले रखा था।

    अवैध संबंध का शक

    अवैध संबंध का शक

    वो लाइक्स और कमेंट को लेकर उस पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाता था। लंबे समय से चल रहे टॉर्चर के बाद गेलियानो के पिता ने ही अपने बेटे की करतूतों की जानकारी पिछले हफ्ते पुलिस को दी, जिसके बाद वो पकड़ा गया।
    एडोल्फिना की हालत ऐसी है कि उसे पहचानना भी मुश्किल है। उसे अपनी नाक और होंठों की सर्जरी करानी पड़ी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+