क्‍या पीएम मोदी से ओबामा करेंगे चाबहार डील पर बात?

वाशिंगटन। दुनिया को ईरान और अमेरिका के बीच रिश्‍तों के बारे में मालूम है और ऐसे में भारत और ईरान के बीच पिछले दिनों हुइ चाबहार डील और भी अहम हो जाती है। क्‍योंकि पीएम मोदी इस डील को सील करने के बाद अमेरिका पहुंचे है और अमेरिका की ओर से इस डील को लेकर पिछले दिनों कई तरह की बातें कहीं गई हैं।

Why US President Obama must support PM Modi on Chahbahar deal

ओबामा को करना चाहिए समर्थन का ऐलान

वहीं अमेरिकी विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को पीएम मोदी और भारत को इस डील के लिए अपना समर्थन दुनिया के सामने जाहिर कर देना चाहिए। साउथ एशिया मामलों पर करीब से नजर रखने वाले अमेरिकी विशेषज्ञ माइकल कुगलमैन की मानें तो अगर ओबामा ऐसा करते हैं तो यह अमेरिका के लिए ही फायदेमंद होगा।

भारत करेगा 500 मिलियन डॉलर का निवेश

आपको बता दें कि भारत और ईरान के बीच हुई चाबहार डील के तहत भारत की ओर से इस पोर्ट के डेवलपमेंट में करीब 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा।

भारत ने इसके साथ ही फ्री ट्रेड जोन के तहत 16 बिलियन डॉलर की रकम इनवेस्‍ट करने का वादा भी ईरान से किया है। कुगलमैन के मुताबिक चाबहार डील भौगोलिक स्थिति के साथ ही साथ दूसरी और वजहों से भी खासी अहम है। कुगलमैन के मुताबिक ऐसा करने पर अमेरिका को साउथ एशिया में दो अच्‍छे दोस्‍त मिल सकते हैं।

होगा अमेरिका का भी फायदा

उनका कहना है कि एक तरफ तो इससे डील से भारत को सेंट्रल एशिया में प्राकृतिक गैस के खजाने पर थोड़ा हक मिलेगा तो वहीं इस डील से भारत को ईरान में अपनी मजबूज मौजूदगी दर्ज कराने का भी एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। इसके अलावा चाबहार डील भारत, अमेरिका, ईरान और अफगानिस्‍तान के बीच एक भरोसे का भी निर्माण करेगी। यह भरोसा ईरान, भारत और अमेरिका को आईएसआईएस और ड्रग्‍स जैसे मुद्दों से भी निबटने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+