'मैं पुतिन से बहुत गुस्सा और परेशान हूं...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब क्यों कहा ऐसा?
Donald Trump Vladimir Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत गुस्सा हैं और परेशान भी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने में सहयोग नहीं करता है तो वे रूसी तेल खरीदारों पर अतिरिक्त ट्रैरिफ लगाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि वो व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के बाद हद से ज्यादा गुस्सा और नाराज हैं। ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने जेलेंस्की की विश्वसनीयता पर हमला किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ी धमकी?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अगर रूस और मैं... यूक्रेन में खूनखराबा को रोकने के लिए कोई समझौता नहीं कर पाते हैं और अगर मुझे लगता है कि यह रूस की गलती है ... तो मैं रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 50 फीसदी का ट्रैरिफ लगा दूंगा।'' हालांकि
ट्रंप के इस बयान पर अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रंप के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रहा है। एक ओर ट्रंप ने खुद जेलेंस्की को तानाशाह कहा था और उनसे चुनाव कराने की मांग की थी। पिछले हफ्ते खुद ट्रंप ने जेलेंस्की के कई कई मांगें कीं और पुतिन के पक्ष में कई बातें रखी थीं।
ट्रंप बोले- 'अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं तो अमेरिका के साथ बिजनेस नहीं कर सकते'
25 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक के प्रस्तावित टैरिफ रूसी तेल खरीदने वाले किसी भी देश को प्रभावित करेंगे, जिससे वे अमेरिका में बिजनेस करने से प्रभावी रूप से वंचित हो जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट तौर पर कहा, "इसका मतलब यह होगा कि अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं, तो आप संयुक्त राज्य अमेरिका में बिजनेस नहीं कर सकते। सभी तेल पर 25 प्रतिशत टैरिफ होगा, सभी तेल पर 25 से 50-पॉइंट टैरिफ होगा।"
ट्रंप ने अपने गुस्से के बावजूद कहा, "मुझे लगता है कि हम कदम दर कदम प्रगति कर रहे हैं।" अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो नए टैरिफ एक महीने के भीतर लागू हो सकते हैं।" फिलहाल रूस ने अभी तक इन धमकियों का जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications