लड़कियों की शिक्षा के लिए मिशेल ने की दुनिया से एक अपील

वॉशिंगटन। दुनियाभर में 6.2 करोड़ लड़कियों के स्कूल से बाहर रहने के मद्देनजर अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने एक अहम अपील की है। उन्‍होंने लड़कियों की शिक्षा में मौजूद ग्‍लोबल संकट को केवल निवेश ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक मान्यताओं और तरीकों से हल करने के लिए कहा है।

michelle-obama-girls-education

‘अटलांटिक काउंसिल' में एक एडीटोरियरल में मिशेल ने सोमवार को लिखा कि उन्होंने नयी पहल ‘लेट गर्ल लर्न' की शुरुआत की है।

इसके जरिए बालिका नेतृत्व शिविरों और स्कूल में शौचालय जैसी बालिका शिक्षा परियोजनाओं के लिए फंड मिलेगा। इससे संघर्ष क्षेत्र में लड़कियां शिक्षित होंगी और गरीबी, एचआईवी तथा ऐसे मुद्दों का समाधान होगा जिससे लड़कियां स्कूल से बाहर रह जाती हैं।

मिशेल ने लिखा है कि हम बालिका शिक्षा के संकट का तब तक निदान नहीं कर सकते जब तक कि हम गहरी सांस्कृतिक मान्यताओं और तौर तरीकों का समाधान ना करें जिससे कि संकट के समाधान में मदद मिले। वह जार्डन सहित पश्चिम एशिया के अपने दौरे के तहत कतर गयीं जहां वह बालिका शिक्षा को बढ़ावा देंगी।

ऐसे संपादकीय में भारत का जिक्र तो नहीं किया गया है लेकिन इसमें दो लड़कियां केरल में स्कूल जाती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कानूनी और सांस्कृतिक बदलाव संभव है क्योंकि हमने अपने देश सहित दुनिया भर के देशों में यह देखा है।

मिशेल के मुताबिक एक सदी पहले, अमेरिका में महिलाएं वोट नहीं देती थीं। दशकों पहले नियोक्ताओं को महिलाओं को भर्ती किये जाने से इनकार करने का अधिकार था और घरेलू हिंसा को अपराध के तौर पर नहीं बल्कि निजी पारिवारिक मामलों के तौर पर देखा जाता था। इन तौर तरीकों को बदलने के लिए हर पीढ़ी में साहसी लोग हुए हैं- पुरुष और महिलाएं दोनों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+