LPG Price: घरेलू सिलेंडर के बाद क्या बढ़े 5 किलो वाले छोटू गैस का दाम? आपके शहर में क्या हो गया भाव?
LPG Price: अमेरिका और ईरान की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद से तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने दूसरी बार घरेलू LPG सिलेंडर के दाम रविवार को बढ़ाए थे। खास बात यह है कि 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांचवीं बार बढ़ोतरी 1 जून को हुई थी तो वहीं 7 जून, 2026 से सभी शहरों में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ गई है।
ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या 5 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम भी बढ़ा है? लोग सोशल मीडिया पर भी सवाल कर रहे हैं कि क्या रविवार से 'छोटू' सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया है?तो इसका उत्तर ना है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतें 1 जून, 2026 को ही बढ़ाई गई थीं।

इस महीने से, इंडेन 'छोटू गैस सिलेंडर' (यानी 5 किलो वाला पॉपुलर LPG सिलेंडर) की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मई 2026 में 261 रुपये और अप्रैल 2026 में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह, छोटू LPG की कीमतों में लगातार तीन महीनों से बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में इंडेन छोटू LPG सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये है। हालांकि, 5 किलो वाले सिलेंडर के कई वर्शन आते हैं और उनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं।
घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के रेट में आज बदलाव नहीं
फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 7 जून को रेट बढ़ने के बाद दिल्ली में अब कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है। चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?
घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?
- नई दिल्ली ₹942
- कोलकाता ₹968
- मुंबई ₹941.5
- चेन्नई ₹957.5
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹939.50
- बैंगलोर ₹944.50
- भुवनेश्वर ₹967.00
- चंडीगढ़ ₹951.50
- हैदराबाद ₹994.00
- जयपुर ₹945.50
- लखनऊ ₹979.50
- पटना ₹1040
कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?
- दिल्ली 3,113.50
- मुंबई 3,067.50
- कोलकाता 3,255.50
- चेन्नई 3,283.00
- लखनऊ 3,198.00
- हैदराबाद 3,367.00
- लखनऊ 3,236.00
- पटना 3,400.00
- जयपुर 3,141.00
- गुड़गांव 3,130.00
- 5 kg घरेलू सिलेंडर: दिल्ली में ₹349.00 और मुंबई में ₹349.50 का है।
- 5 kg कम्पोजिट सिलेंडर: दिल्ली में ₹349.00 का है।
पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई सुचारू रूप से जारी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा कहती हैं, 'पश्चिम एशिया में संकट की वजह से हमारे इंपोर्ट पर असर पड़ा है, लेकिन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की गई है। LPG का बढ़ा हुआ प्रोडक्शन अब 50,000 टन प्रति दिन तक पहुंच रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र और UP के कुछ ज़िलों जैसे राज्यों में रिटेल आउटलेट्स पर लोग घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) करते दिख रहे हैं। इसकी मुख्य वजह खेती-बाड़ी से जुड़ी मांग और थोक मांग का रिटेल की ओर शिफ्ट होना है। इस मामले पर सभी राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के ज़रिए बैठक की गई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थिति की समीक्षा करने को कहा गया है। सप्लाई की स्थिति और रिटेल आउटलेट्स पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।'
LPG की लगभग 99% बुकिंग ऑनलाइन हो रही
कच्चे तेल, LPG और प्राकृतिक गैस की सप्लाई स्थिर बनी हुई है। देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। LPG की लगभग 99% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं, जबकि 96% डिलीवरी 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' सिस्टम के ज़रिए पूरी की जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में, 1.5 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 1.43 करोड़ सिलेंडर डिलीवर किए गए, जबकि 19,372 टन कमर्शियल #LPG बेची गई।














Click it and Unblock the Notifications