Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले एशियाई बाजार में भारतीय रुपया सबसे खराब प्रदर्शन क्यों कर रहा है?
Indian Rupee News: भारतीय रुपए में इस महीने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.2% की गिरावट दर्ज की गई है। यह डॉलर के मुकाबले सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा है, जबकि अन्य एशियाई मुद्राओं में करीब 4% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह साल की पहली छमाही से एकदम अलग है, जब रुपए ने डॉलर के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था।
बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 83.84 पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।

भारतीय रुपये में गिरावट घरेलू शेयर बाजार में सुस्त रुख और लगातार विदेशी पूंजी निकासी के बीच हुई है। हालांकि, कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कम कीमतों ने तेज गिरावट को रोकने में कुछ मदद की।
डॉलर सूचकांक महीनों के निम्नतम स्तर के निकट
डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को दर्शाता है, वो मंगलवार को 101.9 पर था। यह सात महीनों में अपने सबसे निचले स्तर के करीब है। शुक्रवार को चेयरमैन जेरोम पॉवेल सहित फेडरल रिजर्व नीति निर्माताओं की आगामी टिप्पणियों से फेडरल रिजर्व की तरफ से भविष्य में दरों में कटौती के बारे में उम्मीदों को प्रभावित करने की उम्मीद है।
अगस्त में, अन्य एशियाई मुद्राओं में डॉलर के मुकाबले तेजी देखी गई है। उदाहरण के लिए, ब्लूमबर्ग ने बताया है, कि इंडोनेशियाई करेंसी और मलेशियाई करेंसी, दोनों में पिछले महीने लगभग 1% की बढ़ोतरी के बाद इस महीने 5% की वृद्धि हुई है। अगस्त में अकेले मलेशियाई करेंसी में 2.5% से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
रुपए की गिरावट के पीछे क्या है वजह?
रुपये पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का मजबूत नियंत्रण इसके प्रदर्शन में एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक के मुताबिक, "केंद्रीय बैंक एक्सचेंज दर प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखना चाहता है।" यूबीएस के रोहित अरोड़ा ने कहा, कि अधिकारी अस्थिरता को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय "दो-तरफा एफएक्स स्मूथनिंग" में लगे हुए हैं।
मुंबई में सीआर फॉरेक्स के अमित पबारी ने रुपये के लिए लगातार चुनौतियों पर प्रकाश डाला और कहा, कि "व्यापार घाटा बढ़ना, विदेशी मुद्रा का लगातार देश से निकलना, और आयातकों की ओर से अमेरिकी डॉलर की लगातार मांग का असर रुपये पर हुआ है।" हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद, पबारी ने कहा है, कि आरबीआई के हस्तक्षेप से, "रुपया के एक सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है।"
आरबीआई के दखल का दिखेगा प्रभाव
हाल ही में रुपये को सहारा देने के लिए RBI सक्रिय रूप से 83.97 पर डॉलर पर बेच रहा है। एक कारोबारी ने बताया है, कि केंद्रीय बैंक द्वारा भारी हस्तक्षेप का मतलब है, कि "रुपया डॉलर की गिरावट में ज्यादा हिस्सा नहीं निभाएहा।" एक ट्रेजरी अधिकारी ने बताया, कि कई महीनों से RBI के लगातार हस्तक्षेप के कारण, "जब डॉलर में गिरावट आएगी तो रुपया कमजोर प्रदर्शन करेगा और जब डॉलर में तेजी आएगी, तो रुपया बेहतर प्रदर्शन करेगा।"
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध विक्रेता रहे, जिन्होंने एक्सचेंज डेटा के अनुसार 1,457.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। अगस्त में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों से लगभग 2.5 बिलियन डॉलर निकाले हैं।
घरेलू शेयर बाजार में भी तनाव के संकेत दिखने को मिले हैं और मंगलवार को सेंसेक्स 24.50 अंक यानि 0.03% की गिरावट के साथ 80,778.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 24,699.55 अंक पर लगभग स्थिर रहा।
इन चुनौतियों और करेंसी वैल्यू के साथ साथ इक्विटी बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, आरबीआई द्वारा नियमित हस्तक्षेप से रुपये को पिछले सप्ताह मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 84 के स्तर जैसे महत्वपूर्ण स्तरों से ऊपर कुछ स्थिरता बनाए रखने में मदद मिली है।












Click it and Unblock the Notifications