5 वजहें क्‍यों ओबामा ने शिकागो को ही विदाई भाषण के लिए चुना?

शिकागो एक ऐसा शहर जहां दुनिया का सबसे पहला डेली सोप तैयार हुआ, अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का भी घर है। 20 वर्ष की उम्र में शिकागो आए थे राष्‍ट्रपति बराक ओबामा।

शिकागो। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपनी फेयरवेल स्‍पीच के लिए शिकागो पहुंचे। ओबामा चाहते तो वाशिंगटन से भी अपनी फेयरवेल स्‍पीच दे सकते थे लेकिन उन्‍होंने इस मौके लिए शिकागो को चुना। शिकागो, ओबामा के दिल के काफी करीब है और इसके साथ उनका नाता काफी गहरा है। शिकागो राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का होमटाउन है।

Obama-farewell-speech-ओबामा-विदाई-भाषण-शिकागो

शिकागो में जिंदगी के कई अहम मुकाम

राष्‍ट्रपति ओबामा 20 जनवरी को जब अपने पद से हट जाएंगे तो दो वर्षों तक वाशिंगटन में रुकने के बाद वह शिकागो आ जाएंगे। हर वर्ष 35 मिलियन लोग कभी घूमने तो कभी दूसरी वजहों से शिकागो पहुंचते हैं। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी जब 20 वर्ष के थे तो शिकागो पहुंचे। ओबामा ने अपनी स्‍पीच की शुरुआत में बताया कि शिकागो के पड़ोस में उन्‍होंने बंद हो चुकी कुछ स्‍टील मिलों चर्च ग्रुप के साथ काम करना शुरू किया था। कोलंबिया यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट ओबामा ने शिकागो से ही बतौर सिविल राइट्स अटॉर्नी अपने कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्‍होंने वर्ष 1992 से 2004 तक यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्‍कूल में कांस्‍टीट्यूशनल लॉ पढ़ाना शुरू किया। शिकागो में ही राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की मुलाकात मिशेल से हुई। वर्ष 2008 में जब ओबामा पहली बार राष्‍ट्रपति बने तो उन्‍होंने शिकागो में अपना पहला संबोधन दिया। यह सिलसिला 2012 और अब 2017 में भी कायम रहा।

राष्‍ट्रपति चुनाव और शिकागो का कनेक्‍शन

शिकागो, अमेरिका की काफी अहम जगह है। यह वह शहर है जिसने दुनिया को पहला ब्‍लड बैं‍क दिया। वर्ष 1931 में जेम्‍स एडम्‍स को नोबेल पुरस्‍कार मिला और वह पहली अमेरिकी महिला बनीं जिन्‍हें नोबेल से सम्‍मानित किया गया। इसके अलावा वैक्‍युम क्‍लीनर का आविष्‍कार शिकागो में हुआ और यही वह जगह है जिसने दुनिया को पहले डेली सोप से रूबरू करवाया। इसके अलावा 26 सितंबर 1960 को जॉन एफ कैनेडी और रिचर्ड निक्‍सन के बीच राष्‍ट्रपति चुनावी अभियान की बहस का पहली बार सीधा प्रसारण किया गया और इसे शिकागो से ही प्रसारित किया गया था। अब शिकागो अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति का घर भी बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+