शैतान के खेल का मैदान! शहरी लड़ाई में फंसकर इजराइल क्या युद्ध हार जाएगा? एक्सपर्ट्स ने नेतन्याहू को चेताया

Israel Ground Operation in Gaza Strip: बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स की खिड़कियों से निकलती आग की लपटें, नागरिकों से प्रतिरोध का सामना करते हथियारों से लदे हुए लड़ाके और तिलस्मी सुरंगे। ऐसा कुछ नजारा हो सकता है, अगर इजराइल गाजा पट्टी में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करता है।

हमास को कुचलने के लिए इजराइल ने ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारियां पूरी कर रखी हैं और गाजा पट्टी के पास इजराइली सैनिकों के टैंक्स और दूसरे भयानक हथियार हूंकार भर रहे हैं। लेकिन, ग्राउंड ऑपरेशन से पहले विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं, कि अगर इजराइल, गाजा पट्टी में ग्राउंट ऑपरेशन शुरू करता है, तो फिर दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बहली बार सबसे क्रूर सड़कों पर लड़ाई होगी।

Israel Ground Operation in Gaza Strip

गाजा पट्टी, जो दुनिया की सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला क्षेत्र है, वो है सिर्फ 41 किलोमीटर लंबा क्षेत्र, लेकिन उस 41 किलोमीटर के अंदर हमास के आतंकियों ने करीब 500 किलोमीटर लंबी रहस्यमयी सूरंगे बना रखी हैं।

शहरी युद्ध की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट, इजराइल को बार बार सलाह दे रहे हैं, कि वो गाजा पट्टी में शहरी लड़ाई में शामिल ना हो और एक्सपर्ट, इजराइल को अतीत की तरफ एक नजर डालने के लिए कहते हैं।

एक्सपर्ट सलाह देते हैं, कि इजराइल साल 2004 में इराक के फालुजा में लड़ी गई लड़ाई से सबक ले, जो वियतनाम युद्ध के कई सालों के बाद अमेरिकी सैनिकों ने लड़ी थी। इस लड़ाई में अमेरिकी सैनिकों को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद साल 2017 में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ इराके के मोसुल में अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने ग्राउंड लड़ाई लड़ी थी, जो करीब 9 महीने चली थी, जिसकी वजह से कम से कम 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई थी।

लिहाजा, एक्सपर्ट कहते हैं, कि अगर इजराइली सैनिक गाजा की सड़कों पर उतरते हैं, तो उनके लिए ये एक विनाशकारी लड़ाई हो सकती है।

क्यों खतरनाक है गाजा की लड़ाई?

हमास के पास, मोसुल में इस्लामिक स्टेट की तुलना में तीन से पांच गुना ज्यादा लड़ाके हैं, शायद कुल मिलाकर करीब 40,000। इन्हें ईरान का समर्थन हासिल है। इनके लड़को को काफी ज्यादा ब्रेनवॉश किया गया है और इसे ईरान से समर्थन मिला हुआ है।

यहां तक कि अपने दम पर भी, हमास के नेतृत्व के पास गाजा में लड़ाई की तैयारी करने के लिए कई साल हैं, जिसमें शहर की सड़कें भी शामिल हैं, जहां गुरिल्ला रणनीति द्वारा टैंकों और सटीक हथियारों को ध्वस्त किया जा सकता है।

अमेरिकी सेना के रणनीतिकार लेफ्टिनेंट कर्नल थॉमस अर्नोल्ड ने, जिन्होंने मध्य पूर्व में शहरी संचालन पर अध्ययन प्रकाशित किया है उन्होंने शहरी लड़ाई को "शहर में शैतान के खेल के मैदान" बताया है।

इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने "हमास को नष्ट करने" की कसम खाई है। इसका मतलब स्पष्ट रूप से परिभाषित किए बिना, उन्होंने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमले के बाद गाजा से समूह को हटाने का वादा किया, जिसमें 1,400 लोग मारे गए और 200 से अधिक अन्य लोगों का अपहरण हो गया।

लेकिन, गाजा पट्टी, जहां दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व है, वो हमास की गहरी पकड़ वाला एक जटिल युद्धक्षेत्र है। आगे की चुनौतियों के बारे में चिंतित, बाइडेन प्रशासन ने इराक में अपने स्वयं के अनुभवों के आधार पर, इजरायलियों को सलाह देने के लिए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भेजा है, जबकि इजरायल पर आक्रमण में देरी करने के लिए दबाव डाला है, ताकि हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत करने के लिए और ज्यादा समय मिल सके।

अमेरिकी अधिकारियों को चिंता है, कि इज़राइल के पास स्पष्ट योजना का अभाव है, लिहाजा अगर इजराइल गाजा पट्टी की जमीनी लड़ाई में उतरता है, तो भारी कत्लेआम मच सकता है।

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा, कि "मैंने उन्हें युद्ध के कानून के मुताबिक, अपने अभियान चलाने के लिए कहा है।" लिहाजा तीन ऐसे फैक्टर हैं, जो इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन को प्रभावित करते हैं। 1- शहरी वातावर, फाइटर्स और नागरिकों के बीच बातचीत और 3- जियो-पॉलिटिकल प्रेशर।

Israel Ground Operation in Gaza Strip

कैसा है गाजा शहर

गाजा पट्टी करीब 140 वर्ग मील में फैला हुआ है, जो लास वेगास की तुलना में, क्षेत्रफल के लिहाज से थोड़ी बड़ी एक संकीर्ण पट्टी है, जिसमें शहरी आबादी केंद्रों का एक समूह है। गाजा सिटी, जो गाजा पट्टी की राजधानी है, वहां करीब 7 लाख नागरिक 20 वर्ग मील में रहते हैं, जहां इराक के मोसुल की लड़ाई में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की तुलना में ज्यादा ऊंची इमारतें हैं, जो एक अधिक खतरनाक त्रि-आयामी मोर्चा बनाती हैं।

लिहाजा, इजराइली सैनिक शहरी लड़ाई में फंस सकते हैं और काफी आसानी से निशाना बन सकते हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण यूक्रेन के मारियुपोल में शहरी लड़ाई है, जहां मौजूद कुछ हजार यूक्रेनी सैनिकों ने अपने से पांच से 6 गुना ज्यादा रूसी सैनिकों को तीन महीने तक लड़ाई में उलझाए रखा।

Israel Ground Operation in Gaza Strip

इजराइल ने हवाई हमलों में गाजा की सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया है। इस महीने इज़राइल पर हमले से बहुत पहले, हमास ने गाजा शहर के नीचे सैकड़ों मील लंबी सुरंगें बना रखी हैं, जिनका इस्तेमाल हमले की स्थिति में जाने, बंधकों को छिपाने और आपूर्ति की रक्षा करने के लिए किया जा सकता है।

लिहाजा, एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं, कि इजराइल को शहरी लड़ाई से बचना चाहिए, क्योंकि ये गलती, इजराइल को काफी भारी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+