आईएसआईएस को तालिबान में मिलाने की आईएसआई की खतरनाक साजिश

इस्‍लामाबाद। अफगानिस्‍तान में जैसे जैसे आतंकी संगठन आईएसआईएस का दबदबा बढ़ रहा है वैसे ही वैसे तालिबान के साथ पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई की भी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। अफगानिस्‍तान में पिछले हफ्ते आईएसआईएस की लड़ाई की खबरों ने आईएसआई को परेशान करके रख दिया है। आईएसआई ने अब इस परेशान से निकलने का तरीका निकाला है। एक ऐसा तरीका जिसके बाद शायद भारत की मुश्किलें और चिंताएं बढ़ सकती हैं।

isis-isi-pakistan-taliban

तैयार है आईएसआई अफसरों की एक टीम

खबरों पर अगर यकीन करें तो आईएसआई ने गुरुवार को अपने ऑफिसर्स की एक टीम बनाई है जिसे तालिबान के पूर्व नेताओें के साथ बात करने का जिम्‍मा सौंपा गया है। अफगानिस्‍तान में संघर्ष के दौरान तालिबान को आईएसआईएस के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है।

इराक और सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब आईएसआईएस का अगला ठिकाना अफगानिस्‍तान है। हाल ही में आईएसआईएस ने अफगानिस्‍तान में जाकर एक व्‍यक्ति का सिर कलम करने का वीडियो भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तालिबान के कमांडर का है।

पाक की ओर से बढ़ रहा आईएसआईएस

  • आईएसआईएस अफगानिस्‍तान में अपने वर्चस्‍व की लड़ाई के लिए यहां के युवाओं को शामिल करना चाहता है।
  • इसके लिए आईएसआईएस पूरी तरह से तालिबान में होने वाली टूट पर निर्भर है।
  • आईएसआईएस के अफगानिस्‍तान में जारी संघर्ष में 60 प्रतिशत लड़ाके तालिबान के पूर्व सदस्‍य हैं।
  • आईएसआईएस ने अफगानिस्‍तान के पूर्वी प्रांत में स्थित नानगाहर शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।
  • यह शहर पाकिस्‍तान की सीमा पर स्थित है।
  • इस बात की पुष्टि वहां के एक नेता जाही कादिर ने भी की है।
  • ऐसी खबरें भी हैं कि इस शहर के लोगों को कई तरह के हथियार भी दिए गए हैं।

आईएसआई के लिए बुरी खबर

  • पाक की सीमा तक पहुंच जाना, आईएसआई के लिए निश्चित तौर पर एक बुरी खबर है।
  • तालिबान या फिर लश्‍कर-ए-तैयबा की तरह आईएसआईएस, आईएसआई के लिए प्राथमिकता नहीं बन पाएगा।
  • आईएसआई के बेस्‍ट ऑफिसर्स की एक टीम तालिबान के पूर्व सदस्‍यों के साथ बातचीत कर रही है।
  • ये वही सदस्‍य हैं जिन्‍होंने अफगानिस्‍तान में आईएसआईएस को ज्‍वॉइन कर लिया है।
  • टीम से कहा गया है कि वे सदस्‍यों तालिबान की ओर वापस लौटने को कहे।
  • तैयार न होने पर वह उन्‍हें आईएसआईएस को तालिबान के साथ मिलने को कहे।
  • अभी तक आईएसआई को इस काम में कोई भी सफलता नहीं मिल सकी है।
  • तालिबान के कई पूर्व नेता अब संगठन में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
  • फिलहाल तालिबान के पूर्व नेता आईएसआईएस के साथ खुश हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+