एलन मस्क को 'X' से आखिर इतना लगाव क्यों है?
दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत एलन मस्क को 'X'अक्षर से गजब का लगाव है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही ट्विटर की नीली चिड़िया को उड़ा कर उसकी जगह 'X'का निशान लगाया है। जबकि, सच्चाई ये है कि दुनिया भर में ट्विटर पर सक्रिय लोगों ने अपने सोशल मीडिया वाले जीवन में नीली चिड़िया को पूरी तरह से आत्मसात कर लिया था।
बड़ी बात ये है कि हमारे और आपके पसंद-नापंसद का सवाल नहीं रह गया है। ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा है और वह चाहे उसे जिस नाम से पुकारें यह उनकी मर्जी है और जिन्हें इसका इस्तेमाल करना है, उन्हें उनकी मर्जी माननी ही पड़ेगी।

एलन मस्क को 'X' से आखिर इतना लगाव क्यों है?
ट्विटर के 'X'को लेकर दुनिया भर में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कोई इसकी आलोचना कर रहा है तो कोई कंफ्यूज हुए जा रहा है। वहीं एलन मस्क के ऐसे चाहने वालों की भी कमी नहीं है, जो इसे मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। हमारा सवाल ये है कि मस्क को 'X'से इतना लगाव होने की वजह क्या हो सकती है?
अपनी बेटी को भी इसी अक्षर से बुलाने लगे मस्क
एलन मस्क और 'X' अक्षर का संबंध बहुत पुराना लगता है। Paypal पहले X.com कहलाता था, जिसे 1999 में लॉन्च किया गया था। इसी अक्षर के चलते 2017 में उन्होंने इस वेब डोमेन को खरीद लिया था। ग्रिम्स के साथ हुई उनकी बेटी को भी वे 'X' अक्षर से जुड़े नाम से बुलाने लगे।
'अज्ञात, भविष्य वाला या उत्तेजक विचार पैदा कर सकता है'
दरअसल, एलन मस्क अकेले नहीं हैं, जिन्हें 'X' अक्षर से इतना ज्यादा लगाव है। बीबीसी के एक लेख में दलील दी गई है कि यह 'हमारे पास सबसे शक्तिशाली और आकर्षक अक्षर में से है।' इसके मुताबिक यह अक्षर हमारे मन में 'अज्ञात, भविष्य वाला या उत्तेजक ' विचार पैदा कर सकता है।
पहले भी इस्तेमाल कर चुके हैं कई ब्रैंड
मस्क से पहले भी कई ब्रैंड 'X' अक्षर का इस्तेमाल कर चुके हैं। उदाहरण के लिए माइक्रोसॉफ्ट के Xbox को गिनाया जा सकता है। इसी तरह से कई फिल्में और टीवी कार्यक्रम को भी 'X' अक्षर से जोड़कर उसकी ब्रांडिंग की गई है। जैसे कि एक्स-फाइल्स, एक्स-मेन या एक्स-फैक्टर।
ईसाई धर्म में भी है विशेष महत्त्व
ईसाई धर्म में 'X'के क्रॉस की तरह से होने के चलते इसका एक विशेष महत्त्व है। वहीं अलजेब्रा में यह एक अज्ञात वैरीएबल (परिवर्ती राशि) को दिखाता है। वैसे भी जब हम X-फैक्टर कहते हैं, तो इसका मतलब होता है बहुत ही विशेष गुणों वाला।
अपनी ही पूछ निगलने वाली नागिन!
यही नहीं, दुनिया भर में कई अश्लील फिल्मों और वीडियो को भी 'X' अक्षर के तरह-तरह से इस्तेमाल करके बेचा जा रहा है। लेकिन, यूरो न्यूज के एक लेख में 'X' अक्षर की अलग ही, लेकिन दिलचस्प व्याख्या की गई है। इसने हिब्रू वर्णमाला का हवाला देते हुए बताया है कि यह एक ऐसे नागिन का प्रतीक है, जो अपनी ही पूंछ निकल रही है। लेकिन, मस्क ने यह अक्षर अपनी बेटी के लिए भी चुना है तो उसका मतलब या तो धार्मिक होने की संभावना है या फिर वह इसे इसके विशेष गुणों की वजह से पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications