अजब देश की गजब कहानी: मैक्सिकन मेयर ने की मगरमच्छ से शादी

मगरमच्छ से शादी करने का रिवाज यहां की एक पुरानी परंपरा के तहत किया जाता है। यहां के मेयर अपनी धरती को खुशहाल रखने का ईश्वर से वरदान मांगते हैं।

मैक्सिको सिटी, 1 जुलाई : मैक्सिको (mexico) के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने बाकायदा पूरे रीति-रिवाजों के साथ एक मगरमच्छ को अपना जीवन साथी बना लिया है। मैक्सिको के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने हजारों लोगों की उपस्थिति में एक मगरमच्छ से शादी रचाई। यह आयोजन पर्यावरण, इंसानों और जानवरों के बीच के रिश्ते को बताता है। यहां इस तरह के रिवाज काफा पुराना माना जाता है। इस दौरान प्रकृति से लोग वरदान की अपेक्षा रखते हैं। वे प्रकृति से उनकी धरती पर पर्याप्त बारिश और नदी में मछुआरों के लिए पर्याप्त मात्रा में मछली की मांग करते हैं।

PHOTO

एक पुरानी परंपरा है
मगरमच्छ से शादी करने का रिवाज यहां की एक पुरानी परंपरा के तहत किया जाता है, इस परंपरा के अनुसार शादी से पहले मगरमच्छ का बकायदा नाम रखा जाता है और उसके बाद पूरे पारंपरिक अंदाज में उसके साथ शादी की जाती है। ऐसा इस देश में साल 1789 हो रहा है क्योंकि ऐसा करने से कभी भी कस्बे में बुरा नहीं होता है और वो इलाका हमेशा आबाद रहता है।

मादा क्रोकोडाइल से शादी
सैन पेड्रो हुआमेलुला में सदियों पुराना अनुष्ठान, जो अब कैथोलिक आध्यात्मिकता के साथ मिश्रित है, में मगरमच्छ या कैमैन को एक सफेद शादी की पोशाक के साथ-साथ अन्य रंगीन कपड़ों में ड्रेसिंग कराया जाता है। सात वर्षीय सरीसृप, जिसे एक छोटी राजकुमारी के रूप में जाना जाता है। उसे पृथ्वी मां का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी माना जाता है। वहां,स्थानीय नेता एलीगेटर से शादी कर खुद को दिव्य पुरुष समझते हैं। वे इस दौरान मादा मगरमच्छ को चूमते भी है। हलांकि, मगरमच्छ के मुंह को कपड़े से बांधा जाता है ताकि वह दुल्हे को कोई नुकसान न पहुंचा सके।

मगरमच्छ से शादी के दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन
मगरमच्छ से शादी के दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुल्हे के रूप में स्थानीय नेता एलीगेटर को अपनी बांहों में लेकर चलते हैं। शादी का आयोजन करने वाली गॉडमदर शादी का आयोजन करने वाली गॉडमदर का कहना है कि, ऐसा आयोजन से उनके मन को खुशी मिलती है। वो कहती हैं कि उन्हें अपने समाज पर गर्व महसूस होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+