पांच वजहें क्‍यों इस बार पूरा हो सकता है हिलेरी का सपना

वाशिंगटन। अमेरिकी चुनावों में अब सिर्फ तीन माह का समय रह गया है और इस बार मुकाबला किसके-किसके बीच होगा, यह तस्‍वीर भी साफ हो चुकी है।

पिछले दिनों डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्‍नी और पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को अपना उम्‍मीदवार घोषित कर दिया। अब मैदान में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप का मुकाबला हिलेरी से होगा।

वर्ष 2008 में भी हिलेरी क्लिंटन देश का राष्‍ट्रपति बनने का सपना आंखों में संजोकर मैदान में उतरी थीं। तब राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के हाथों उन्‍हें अपने इस सपने को चकनाचूर होते देखने को मजबूर होना पड़ा था।

अब हिलेरी के साथ ही साथ दुनिया के तमाम देशों को उम्‍मीद है कि शायद हिलेरी अपने उस ख्‍वाब को पूरा कर सकेंगी जो नौ वर्षों से दिल में पल रहा है।

आइए आपको बताते हैं उन पांच वजहों के बारे में कि क्‍यों हिलेरी क्लिंटन इस बार राष्‍ट्रपति बनकर एक इतिहास अपने नाम लिख सकती हैं।

पूर्व राष्‍ट्रपति की पत्‍नी

पूर्व राष्‍ट्रपति की पत्‍नी

हिलेरी क्लिंटन पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्‍नी हैं। बिल वर्ष 1993 में पहली बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति बने थे। बिल के पास दो बार के कार्यकाल का अच्‍छा खास अनुभव है। ऐसे में इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अगर वह राष्‍ट्रपति बनती हैं तो उन्‍हें विदेश नीति समेत कई अहम मुद्दों पर बिल से सलाह मिल सकती है।

ओबामा से भी ज्‍यादा राजनीतिक अनुभव

ओबामा से भी ज्‍यादा राजनीतिक अनुभव

हिलेरी के पास चार वर्षों बतौर विदेश मंत्री का अनुभव तो है ही साथ ही वह आठ वर्षों तक न्‍यूयॉर्क से जूनियर सीनेटर रह चुकी हैं। ऐसे में जनता को यह बात मालूम है कि अगर वे हिलेरी को चुनते हैं तो फिर उनका राजनीतिक अनुभव शायद देश के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

व्‍हाइट हाउस की पूरी जानकारी

व्‍हाइट हाउस की पूरी जानकारी

हिलेरी ने आठ वर्ष व्‍हाइट हाउस में बिताएं हैं। बतौर फर्स्‍ट लेडी वह इस बात से काफी अच्‍छे तरह से वाकिफ हैं कि राष्‍ट्रपति बनने के बाद कुछ खास लोगों की जरूरतों को कैसे पूरा किया जा सकता है।

पहली महिला राष्‍ट्रपति होने का गौरव

पहली महिला राष्‍ट्रपति होने का गौरव

पिछले वर्ष अमेरिका में एक सर्वे हुआ था जिसमें ज्‍यादातर लोगों ने एक महिला को अपना राष्‍ट्रपति चुनने के लिए इच्‍छा जताई थी। जाहिर सी बात है कि जनता के साथ ही हिलेरी पर भी कहीं न कहीं इस बात को लेकर थोड़ा दबाव है कि अमेरिका में पिछली कई सदियों से चली आ रही परंपरा को इस बार तोड़ा जा सकता है।

ओबामा युग ने छोड़ा है प्रभाव

ओबामा युग ने छोड़ा है प्रभाव

डेमोक्रेट्स इस बात पर यकीन करते हैं कि राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के आठ वर्षों वाले दो कार्यकालों ने दुनिया और अमेरिका पर अलग प्रभाव छोड़ा है। ऐसे में वोटर्स हिलेरी को वोट करके पार्टी की विश्‍वसनीयता को और मजबूत कर अपना राष्‍ट्रपति हिलेरी को चुन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+