क्यों चीनी मीडिया ने भारत को कहा, 'सबको रिझाने वाली खूबसूरत महिला'
बीजिंग। पिछले दिनों जब अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी एश्टन कार्टर भारत आए तो उन्होंने भारत के साथ एक डील को फाइनल किया। इस डील के बाद भारत और अमेरिका एक दूसरे का मिलिट्री बेस का प्रयोग कर सकेंगे। अब इसी बात पर शायद चीन को मिर्ची लग गई है।चीन की मीडिया ने भारत को एक ऐसी खूबसूरत महिला की संज्ञा दी है जो सबको रिझाने में लगी रहती है।

अमेरिका और चीन को लुभाने की कोशिश
चीनी के सरकारी न्यूजपेपर ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को यह टिप्पणी की और अपने कमेंट के साथ ही उसने खुद को तसल्ली देने की भी कोशिश की। चीनी मीडिया ने पिछले दिनों भारत और अमेरिका के बीच लॉजिस्टिक एग्रीमेंट को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
मीडिया के मुताबिक अभी यह डील रुकी है क्योंकि भारत एक ऐसी 'सबसे खूबसूरत महिला' बनना चाहता है जिसे सभी खासकर अमेरिका और चीन अपनी ओर लुभाएं।
मनोहर पार्रिकर चीन में
चीन की मीडिया की ओर से यह कमेंट उस समय आया जब भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर चीन की यात्रा पर गए हुए हैं।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, 'उनके पारंपरिक अविश्वास के बावजूद भारत-अमेरिका के गठबंध की अटकलें लगाना महाशक्तियों के बीच झूलने वाले देश की भूमिका निभाने की भारत की महत्वाकांक्षा को स्पष्ट रूप से कम करके आंकना है।'
'एलएसए हस्ताक्षर को रोक रहा भारत-अमेरिका का रणनीतिक अविश्वास' इस टाइटल से ग्लोबल टाइम्स में एक आर्टिकल छपा है।
याद दिलाया कोल्ड वॉर का दौर
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक यह भारत के लिए यह कोई नई भूमिका नहीं है। हम अब भी याद कर सकते है कि अपनी कूटनीतिक चतुराई के कारण किस प्रकार उसने शीत युद्ध के दौरान दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों के बीच विशेष भूमिका हासिल की थी।
न्यूजपेपर के मुताबिक भारत के कूटनीतिक दांव पेंच से चीन-रूस-भारत त्रिकोण और ब्रिक्स के बीच सहयोग को नुकसान पहुंचने का खतरा है।
साथ कहा है कि अमेरिका और चीन और रूस के बीच तनाव ने भारत को सराहनीय रणनीतिक अवसर मुहैया कराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications