अरुणाचल-कश्मीर को भारत से बाहर कैसे चीन ने माना
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) चीन के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने चीन ने फिर से भारत के नक्शे को गलत ठहराया। चीन के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, भारत के नक्शे से कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश गायब हैं। ऐसी हरकत उसने हमारे प्रधानमंत्री के चीन में रहते हुए की है। क्या भारत को इस मसले पर सख्ती से पेश नहीं आना चाहिए।
झूला झुला रहे थे
आपको याद होगा कि जब चीनी राष्ट्रपति जी जिंनपिंग के भारत दौरे पर थे हम उनको झूला झुला रहे थे, तब चीनी सेना भारत के अंदर मीलों घुस चुकी थीं। तब भी हमारी सरकार चुप थी।
चीन के सामने गूंगे
विदेश मामलों के जानकार अरुण कुमार कहते हैं कि एक पिद्दी सा पाकिस्तान भारत से बराबरी की बात कर सकता है और हम चीन के सामने गूंगे बहरे बनकर रहते हैं। ऐसी परमाणु संपन्नता किस काम की जब हम अपने अपमान को हर पल सहने को मजबूर हों।
वरिष्ठ चिंतक मोहम्मद जाहिद कहते हैं कि अब जब परमाणु युग में दो परमाणु ताकतों के बीच युध्द लगभग असंभव है चीन से आंख में आंख मिलाकर बात क्यों नहीं की जाती?
बुद्ध की प्रतिमा भेंट की
इस बीच, एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जी जिंनपिंग को 1957 में गुजरात के बडनगर से 80 किमी. पूर्व में देव-नी-मोरी में तीसरी-चौथी शताब्दी के स्तूप की खुदाई में प्राप्त पत्थर की बौद्ध अवशेष मंजूषा की प्रतिकृति तथा भगवान बुद्ध की पत्थर की प्रतिमा भेंट की।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बडनगर में खुदाई के पुरातात्विक चित्र भी दिए। 641एडी के लगभग चीनी यात्री ह्वेनसांग ने बडनगर की भी यात्रा की थी। ह्वेनसांग ने अपने लेखों में इसे आनंदपुर बताया है और हाल की खुदाई से बडनगर में दूसरी शताब्दी एडी में बौद्ध केंद्रों के फलने-फूलने के साक्ष्य मिले हैं।
पैगोडा देखने गए
प्रधानमंत्री जाइंट वाइल्ड गुज पैगोडा देखने गए। इसी स्थान पर ह्वेनसांग ने भारत से चीन लाए गए सूत्रों का वर्षों तक अनुवाद किया था। बडनगर में हाल की खुदाई में जले हुए ईंट के ढांचे मिले हैं। विशेष योजना तथा प्राचीन सामग्रियों के आधार पर इस ढांचे की पहचान बौद्ध विहार के रूप में की गई।
बुद्ध का सिर
यहां प्राप्त प्राचीन सामग्रियों में दूसरी शताब्दी एडी का लाल बलुआ पत्थर का बुद्ध का टूटा हुआ सिर, पैर निशान का ताबीज तथा अर्धचंद्राकार पत्थर की तश्तरी जिस पर बंदर द्वारा बुद्ध को शहद परोसना दिखाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications