सिख और उसके मुसलमान दोस्‍तों का हुलिया पसंद नहीं था तो उतारा प्‍लेन से

न्यूयॉर्क। एक अमेरिकन एयरलाइंस रिपब्लिकन एयरवेज की फ्लाइट से एक सिख युवक और उसके तीन मुस्लिम दोस्‍तों को इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनका हुलिया पायलट को परेशान कर रहा था। अब इन लोगों ने एयरलाइन कंपनी के खिलाफ 90 लाख याना नौ मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है।

us-flight-sikh-muslim

सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शान आनंद (सिख) तथा उसके तीन दोस्तों - फैमुल आलम, एक बांग्लादेशी मुस्लिम और एक अरब मुस्लिम (अमेरिकी नागरिक) को पिछले महीने उनकी नस्ल, रंग और जातीयता के आधार पर टोरंटो से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान संख्या 44718 से उतार दिया गया था।

बांग्लादेशी मुस्लिम और अरब मुस्लिम की पहचान उनके संक्षिप्त नामों डब्ल्यू.एच और एम.के से की गई। आनंद और आलम ने अज्ञात व्यक्तियों से अपनी सीटें बदल लीं, ताकि वे डब्ल्यू.एच और एम.के के साथ बैठ सकें।

ब्रुकलिन फ्रेडल कोर्ट में सोमवार को दायर मुकदमे के अनुसार कई मिनट बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने डब्ल्यूएच से कहा कि वह फ्लाइट से नीचे उतर जाए।

जब उन्होंने केबिन क्रू के मेंबर्स से पूछा कि उन्हें क्यों उतारा जा रहा है तो जवाब मिला कि वे 'शांतिपूर्ण तरीके से' बाहर निकल जाएं और कहा कि वे प्रवेश द्वार पर लौट जाएं और आगे के निर्देशों का इंतजार करें।

डब्ल्यू.एच ने कहा कि इस रवैये एक बार को उन्‍हें लगा कि जैसे वह कोई अपराधी हैं। उन्‍हें ऐसा लगा रहा था कि जैसे उन्‍हें कहीं बिठा दिया गया है और सब शक की वजह से उन पर उंगलिया उंगलियां उठा रहे हैं। उन्‍हें काफी डर भी लग रहा था।

सीएनएन की खबर के अनुसार, टेक ऑफ के बाद एयरलाइन के केबिन क्रू मेंबर्स और खास तौर पर कैप्टन को उनकी मौजूदगी से परेशानी हो रही थी। कैप्‍टन ने तब तक उड़ान भरने से इनकार कर दिया जब तक कि उन्हें उड़ान से उतार नहीं
दिया जाता।

कोर्ट में दाखिल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आलम और आनंद के आसपास जमा हुए बाकी यात्री उन पर नस्‍ली टिप्पणी कर रहे थे और अपने बच्चों को ऐसे संभाले हुए थे जैसे कुछ होने वाला हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+