किसके हाथों में होगी ब्राज़ील की सत्ता, जनता ने किया मतदान

पोलिंग बूथ के बाहर मतदान करने आए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं
AFP
पोलिंग बूथ के बाहर मतदान करने आए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं

ब्राजील में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाले गए. देशभर में बने पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं.

राष्ट्रपति पद की रेस में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो सबसे आगे बताए जा रहे हैं. उनके सामने वामपंथी नेता और वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार फ़र्नेंडो हदाद चुनौती पेश कर रहे हैं.

राष्ट्रपति पद के अलावा ब्राजील की जनता कांग्रेस के निचले सदन के सदस्यों और एक तिहाई सीनेट सदस्यों का चुनाव भी कर रही है. लगभग 15 करोड़ मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया है. ब्राजील की जनता को इन चुनाव से कई उम्मीदें है.

वोट देने आई एक महिला ने कहा, ''एक मतदाता के तौर पर वोट देना हमारी ज़िम्मेदारी है और हमें एक ऐसे व्यक्ति को चुनना है जो बदलाव ला सके. हमने बहुत अधिक भ्रष्टाचार झेला है. हमारा देश बहुत अमीर है और हम इसे गलत हाथों में नहीं जाने दे सकते.''

दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो ने ब्राजील की जनता से भ्रष्टाचार और अपराध कम करने का वादा किया है. हालांकि उनके विरोधी उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरे के तौर पर पेश कर रहे हैं.

रियो डि जेनेरियो में वोट डालने आए बोलसोनारो ने कहा, ''ब्राज़ील समाजवाद के इस रास्ते पर और अधिक नहीं चल सकता. आज जो हालात वेनेज़ुएला में देखने को मिल रहे हैं हम अपना कल वैसा नहीं चाहते.''

जेयर बोलसोनारो
AFP
जेयर बोलसोनारो

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में अगर किसी भी उम्मीदवार को पचास प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त नहीं होते हैं तो तीन हफ्तों के भीतर दूसरे चरण का मतदान करवाया जाता है. वामपंथी नेता हदाद को पूरी उम्मीद है कि दूसरे चरण के मतदान ज़रूर होगा.

उन्होंने कहा है, ''सबसे अहम बात यह है कि ब्राजील में दूसरे चरण का मतदान होगा. दूसरे चरण के मतदान में लोगों के पास मौका होता है कि वे अपने विकल्पों पर फिर से विचार कर सकें. यही वजह है कि मैं दूसरे चरण के मतदान के पक्ष में हूं.''

फर्नेंडो हदाद
EPA
फर्नेंडो हदाद

बोलसोनारो और हदाद दोनों को लगता है 28 अक्टूबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में वे एक दूसरे का सामना करेंगे. हालांकि बोलसोनारो के कुछ समर्थकों का मानना है कि उन्हें पहले चरण के मतदान में ही 50 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हो जाएंगे.

मतदाता, समर्थक
Reuters
मतदाता, समर्थक

एक तरफ जहां ओपिनियन पोल में बोलसोनारो को बढ़त मिलती हुई बताई जा है वहीं दूसरी तरफ हदाद को ब्राजील के बेहद लोकप्रिय राष्ट्रपति और फिलहाल जेल में बंद लुला डि सिल्वा का समर्थन प्राप्त है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+